Tuesday , May 14 2024
Breaking News

Nag Panchami: विदेशी पियानो प्लेयर ने बनाई थी ‘मन डोले मेरा तन डोले’ की नागिन धुन, कई गानों में हुआ इस्तेमाल

Nag Panchami 2022: digi desk/BHN/मुंबई/  देशभर में 2 अगस्त मंगलवार को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन नाग देवता की विधि विधान से पूजा की जाती है। उन्हें दूध पिलाया जाता है। वहीं बॉलीवुड में भी 50 के दशक से नाग और नागिन की कहानी पर आधारित कई फिल्में बनाई जा चुकी है। साथ ही शादी-बारात में भी नागिन धुन पर नागिन डांस का ट्रेंड है। बता दें कि नागिन धुन का इस्तेमाल सबसे पहले साल 1954 में आई फिल्म ‘नागिन’ में हुआ था। इस फिल्म में वैजयंती माला और प्रदीप कुमार अहम रोल में दिखाई दिए थे। इस फिल्म के गाने ‘मन डोले मेरा तन डोले’ में इस धुन का इस्तेमाल हुआ था। इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया था। इस गाने ने उस समय भी की रिकार्ड कायम किए थे।

विदेशी धुन ने किया था कमाल

बता दें कि नागिन फिल्म के गाने ‘मन डोले मेरा तन डोले’ की धुन म्यूजिक डायरेक्टर हेमंत कुमार यानी कि हेमंत दा ने दी थी। उन्हें कल्याण और रवि ने असिस्ट किया था। रवि ने इस धुन को हारमोनियम पर बनाया था। वहीं कल्याण ने क्लवाॅयलन के साथ इसमें सहयोग किया था। यह एक कीबोर्ड की तरह ही म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट होता है। वहीं साल 2011 में एक इंटरव्यू में रवि ने कहा था कि गोवा के पियानो प्लेयर लूसिला पेचको ने इस धुन को बनाया था। ये धुन सुनने में काफी वेस्टर्न लग रही थी। ऐसे में रवि ने इसमें थोड़ा बदलाव करके इस इंडियन टच दिया था।

गाने को लेकर फैली थी ऐसी अफवाहें

वहीं इस गाने के लोकप्रिय होने के साथ ही इसको लेकर की अफवाहें भी फैली थी। इनमें से एक अफवाह ये थी कि इस धुन को सुनकर थिएटर में सांप आ जाते थे। ये गाना उस समय बिनाका गीतमाला हिट परेड की सालाना लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी था। इस गाने में हेमंत, रवि और कल्याण के अलावा लक्ष्मीकांत प्यारेलाल भी शामिल थे। उस समय लक्ष्मीकांत हेमंत कुमार की टीम में तबला बजाया करते थे। वहीं इस गाने के बोल राजेंद्र कृष्णन ने लिखे हैं। इस गाने पर वैजयंती माला ने बेहतरीन डांस किया था। उनके एक्सप्रेशन को लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं इस फिल्म की बात करें तो ये दो आदिवासी कबीलों नागी और रागी की है। दोनों कबीले इसमें आर्थिक अधिकारियों के लिए लड़ाई लड़ते हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

डबल आईस्मार्ट का टीजर 15 मई को मचाएगा धूम, राम पोथिनेनी-संजय दत्त की फिल्म का नया पोस्टर जारी

मुंबई संजय दत्त और राम पोथिनेनी की बहुप्रतीक्षित फिल्म डबल आईस्मार्ट इस साल सिनेमाघरों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *