Monday , April 29 2024
Breaking News

Satna: विकासखंड मझगवां के भ्रमण पर निकले कलेक्टर

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर अनुराग वर्मा ने शनिवार को विकासखंड मझगवां के ग्रामीण अचंल के क्षेत्रों का दौरा किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दलेला, भरगवां और कैलाशपुर का भ्रमण करते हुये विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होने कैलाशपुर में कृषि विज्ञान द्वारा जंगल में जड़ी-बूटियां लगाई जाने वाली जगह का अवलोकन किया। देवारण्य योजना के तहत किये जाने वाले औषधीय पौधों के प्लांटेशन पर आयुष विभाग के अधिकारियों को गंभीरता बरतने और प्लांटेशन की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।

इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े, एसडीएम पीएस त्रिपाठी, ईई आरईएस अश्वनी जायसवाल, तहसीलदार नितिन झोड़ एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों के साथ संकुल केन्द्र गौहानी की शासकीय प्राथमिक शाला कावर का भी निरीक्षण किया और शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुये विद्यालयीन कक्षों, परिसर और विद्यालय की मूलभूत व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनानें में जुटी हैं स्व-सहायता समूह की महिलायें

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरे देश में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत हर-घर तिरंगा अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत सप्ताह भर देश के प्रत्येक नागरिक अपने घरों एवं कार्यरत संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस दौरान ध्वज संहिता का पालन भी सुनिश्चित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न कर देशभक्ति की भावना को जाग्रत करना तथा अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को स्वयं कय कर लगाने के लिए प्रेरित करना है। जिलें में अभियान के प्रचार-प्रसार के लिये लगातार विभिन्न प्रकार के जागरुकता अभियान और कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।

सतना जिले में अभियान के तहत 5 लाख राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा गया है। जिले के 485 स्व-सहायता समूह ध्वज तैयार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं। जिले की विभिन्न विकासखंडों की स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने ध्वज तैयार करने के दिये गये लक्ष्य के अनुसार लगातार झंडा सिलाई का कार्य किया जा रहा हैं। अभियान के नोडल अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि इस कार्य की लगातार मॉनीटरिंग भी जा रही है, ताकि मांग के अनुसार तिरंगे झंडे की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

महाविद्यालयीन छात्रों ने दिया तिरंगा फहराने का संदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के घर-घर में तिरंगा फहरानें का संदेश शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठक डॉ. क्रांति मिश्रा भी उपस्थित रहीं।

 

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *