Monday , April 29 2024
Breaking News

Satna: 11 से 17 अगस्त तक चलेगा हर-घर तिरंगा अभियान, ध्वज संहिता का पालन किया जायेगा- कलेक्टर

व्यापारिक संस्थानों के प्रमुखों की बैठक

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरे देश में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत हर-घर तिरंगा अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत सप्ताह भर देश के प्रत्येक नागरिक अपने घरों एवं कार्यरत संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस दौरान ध्वज संहिता का पालन भी सुनिश्चित किया जाएगा। सतना जिले में अभियान के तहत 5 लाख राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा गया है। ध्वज तैयार करने का कार्य 485 स्व-सहायता समूहों द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है।

कलेक्टर अनुराग वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को सतना शहर के प्रमुख व्यापारिक संस्थानों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की बैठक में अभियान के सफल क्रियान्वयन की रूपरेखा तय की गई। इस मौके पर आयुक्त नगर निगम राजेश शाही, महाप्रबंधक उद्योग यूबी तिवारी, खनिज अधिकारी हरेन्द्र पाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह भी उपस्थित थे।

कलेक्टर अनुराग वर्मा ने कहा कि हर-घर तिरंगा अभियान के तहत सतना जिले के 4.83 लाख परिवारों के घर और संस्थाओं को मिलाकर कुल 5 लाख ध्वज फहराने का लक्ष्य है। जिले में 485 स्व-सहायता समूहों द्वारा झंडे तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। यह तैयार राष्ट्रीय ध्वज 5 अगस्त तक लोगों के घर-घर पहुंचाए जाएंगे। राष्ट्रीय ध्वज का वितरण सशुल्क होगा और शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से खरीदा जा सकेगा। व्यापारिक संस्थाओं की मांग अनुसार ध्वज उन्हें मुहैया कराए जाएंगे। औद्योगिक और व्यापारिक संस्थान अपने यहां कार्यरत कार्मिकों के मान से ध्वज की राशि जमा कर आवश्यकतानुसार ध्वज प्राप्त कर सकेंगे। ध्वज के साथ झंडा संहिता संशोधित 2002 की जानकारी का पंपलेट भी दिया जायेगा।

कलेक्टर ने कहा कि हर-घर तिरंगा अभियान शासकीय नहीं बल्कि देशवासियों का अभियान है। अभियान में हर नागरिक को जोड़ा जाए। शासकीय उचित मूल्य की दुकान से लागत के अनुरूप 25 से 30 रुपए का एक ध्वज खरीदा जा सकता है। लोगों को देशभक्ति की भावना से प्रेरित कर ध्वज क्रय करने प्रेरित किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि जो लोग झंडे क्रय नहीं कर सकते उनके लिए ईच वन-गिफ्ट वन का नवाचार भी किया जाएगा।

नोडल और जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह ने हर-घर तिरंगा अभियान और ध्वज संहिता की जानकारी देते हुए बताया कि 25 जुलाई तक जिले की आवश्यकता के अनुरूप 5 लाख ध्वज तैयार कर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके पूर्व एक अगस्त से 10 अगस्त तक जन-जागरुकता और मोटिवेशन के विभिन्न कार्यक्रम से वातावरण का निर्माण किया जाएगा। अभियान के प्रचार-प्रसार की गतिविधियां प्रारंभ कर दी गई हैं। अभियान में व्यापारिक संस्थानों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। हर-घर तिरंगा अभियान की प्रचार-प्रसार की गतिविधियां वृहद रूप से संचालित कर 31 जुलाई तक वातावरण निर्माण किया जाएगा। इस सप्ताह विविध सामाजिक, व्यापारिक, स्वयंसेवी संगठन एवं प्रत्येक वर्ग को अभियान से जोड़ने बैठकें आयोजित होंगीं।

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *