कटनी, भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहर के कई स्थानों में नागरिक मूलभूत समस्याओं से परेशान हैं। इसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे ही वार्ड में शहर के राम मनोहर लोहिया वार्ड व इंदिरा गांधी वार्ड।
नाली नहीं होने से सड़कों पर फैली गंदगी, कीचड़ से सनी हुई सड़क से वार्ड क्रमांक तीन व चार के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। दो वार्डों में समस्याएं एक जैसी हैं फिर भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। शहर के वार्ड क्रमांक-3 राममनोहर लोहिया व वार्ड क्रमांक 4 इंद्रा गांधी वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और गंदगी के बीच गुजर-बसर करने को वार्डवासी मजबूर हैं।
क्षेत्र वासियों ने बताया कि वार्ड में समस्याओं का अंबार है। इसके बावजूूद जनप्रतिनिधि वार्ड की समस्याओं के समाधान करने कभी आगे नहीं आते। वार्ड की समस्याओं को लेकर शिकायत कई बार की गई। कई वर्षों से हालात जस के तस बने हुए है। बसस्टैंड रोड पर कई स्थानों पर सड़क किनारे नालियां नहीं बनाई गई है। जिसके कारण घरों व सहित बारिश का पानी सड़को में भर जाता है। इस मार्ग में गड्ढे अधिक होने व उनमें पानी भर जाने से लोग अक्सर इस मार्ग पर में दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इस मार्ग में सड़क की दायीं और इंद्रा गांधी वार्ड व सड़क के बायीं ओर राममनोहर लोहिया वार्ड आता है। दोनों ही वार्डो में नालिया नही होने से सारा पानी सड़कों पर जमा होता है। गुरूवार व शुक्रवार को हुई बारिश से इस सड़क पर पानी भर गया। जिसके कारण लोगों को निकलने में समस्या हो रही है। स्कूली छात्र-छात्राओं को भी इस सड़क से निकलने में मसक्कत करनी पड़ती है।
स्थानीय नागरिकों ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वार्ड में समस्याओं का अंबार है। सड़क, पानी ,बिजली व साफ-सफाई तो कभी होती ही नहीं है। इन दुकानों में किसी भी समय गंभीर हादसा होने का खतरा है। इसके साथ ही मकेनिक नगर के आस-पास खाली पड़े मैदाने में गंदगी से लोगों का जीना दुश्वार है। जनप्रतिनिधियों ने कई बार दौरा किया पर सिर्फ आश्वासन के अलावा क्षेत्र में कोई कार्य नहीं किया। इसकी वजह से हालात बुरे हो चुके हैं। नगर निगम द्वारा बनाई गई दुकानों में व्यवसाय करने वाले दुकानदारों ने बताया कि बस स्टैंड क्षेत्र नगर निगम को सर्वधिक राजस्व देता है। इसके बावजूद वार्ड में मूलभूत सुविधाएं नहीं है।