Monday , May 20 2024
Breaking News

Anuppur: पंच, सरपंच और जनपद सदस्य को मिला जीत का प्रमाण पत्र

अनुपपुर, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में तीन चरणों में पंचायत चुनाव हुए थे। 25 जून को पुष्पराजगढ़ जनपद एक जुलाई को जनपद पंचायत जैतहरी और आठ जुलाई को अनूपपुर एवं कोतमा जनपद क्षेत्र में मतदान हुआ था। 14 जुलाई गुरुवार को चारों जनपद क्षेत्र में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य पद की मतगणना का सारणी करण तथा निर्वाचन परिणामों की घोषणा हुए एवं निर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। जनपद पंचायत अनूपपुर से प्रदेश के खाद्य मंत्री एवं विधानसभा अनूपपुर क्षेत्र के विधायक बिसाहूलाल सिंह के पुत्र और बहू दोनों ही जनपद सदस्य के लिए चुनाव मैदान में थे जिसमें से बड़ी बहू बाबी कुंवर सिंह पति चंद्रभान सिंह को वार्ड क्रमांक 10 से हार का सामना करना पड़ा जबकि वार्ड क्रमांक 9 से छोटा बेटा तेजभान सिंह जनपद सदस्य पद के लिए निर्वाचित हुए।

जिले में सबसे पहले कोतमा जनपद क्षेत्र का सारणीकरण और घोषणा जारी हुई। देर रात तक यह प्रक्रिया चलती रही। अनूपपुर जिले में 4 जनपद क्षेत्र है जिसमें पुष्पराजगढ़ जनपद क्षेत्र में 119 सरपंच 818 पंच और 25 जनपद सदस्य के वार्ड है। यहां अधिक पंचायत होने के कारण रात 11 बजे तक निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा हुई। जनपद क्षेत्र जैतहरी और अनूपपुर में भी रात 9 बजे के बाद परिणामों की विधिवत घोषणा हुई। सुबह से देर शाम तक पंच ,सरपंच और जनपद सदस्य प्रत्याशियों का जमघट लगा रहा। अधिकतर सरपंच और जनपद सदस्य कांग्रेस और भाजपा पार्टी के समर्थक भी थे जिन्होंने जीत हासिल की इसके साथ ही कई निर्णय ली प्रत्याशियों ने भी इस पंचायत चुनाव में विजय हासिल की है।

जैतहरी जनपद क्षेत्र में 77 सरपंच 731 पंच और 22 जनपद सदस्य के लिए जीते प्रत्याशियों की घोषणा हुई।इसी तरह जनपद पंचायत अनूपपुर में 49 सरपंच पद, 454 पंच और 17 वार्ड जनपद सदस्य के निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

कोतमा जनपद क्षेत्र में 31 सरपंच, 214 पंच और जनपद सदस्य के 10 वार्ड थे। जनपद मुख्यालय में गुरुवार को जीते हुए प्रत्याशियों की घोषणा की गई। जनपद सदस्य पद के लिए वार्ड क्रमांक 1 से श्रीमती ममता सिंह निवासी ग्राम उरतान, वार्ड क्रमांक 2 से अभिषेक सिंह निवासी सारंगढ़,वार्ड 3 देवनाथ सिंह ग्राम बसखला, वार्ड 4 से रामप्रसाद महरा निवासी ग्राम बुढ़ानपुर, वार्ड क्रमांक 5 से श्रीमती अर्चना गौतम ग्राम पैरीचुआ, वार्ड क्रमांक छह से रामखेलावन तिवारी ग्राम बैहाटोला ,वार्ड क्रमांक सात श्रीमती कंचन कुमार निवासी ग्राम डोंगरिया खुर्द, वार्ड क्रमांक 8 जीवन सिंह ग्राम बेलगांव ,वार्ड क्रमांक 9 से श्रीमती गेंदिया बाई ग्राम बहेरा बांध और वार्ड क्रमांक 10 से श्रीमती मीना साहू ग्राम तरसिली से जनपद सदस्य के पद पर निर्वाचित हुई हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर आज

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तर पर वृद्धजनों का स्वास्थ्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *