Wednesday , June 11 2025
Breaking News

Satna: चिलचिलाती गर्मी ने फिर बढ़ाई गर्मी, पारा फिर 45 के पार, लोग बेहाल

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगों को दिन तो दिन रात को भी चैन नहीं मिल पा रही है। जिन लोगों के घरों में मात्र पंखे हैं उनका तो जीना मुहाल हो रहा है। सतना में दिन का तापमान सर्वाधिक 46.2 डिग्री तक पहुंचा तो रात का तापमान 30 डिग्री तक पहुंचा है। वहीं रविवार को सतना का अधिकतम तापमान 45. 2 डिग्री पहुंच गया। इससे पूर्व 20 मई को सतना में पारा 45 डिग्री के पार गया था। बढ़ती तपन और सूरज की चिलचिलाती धूप से आम जन बेहाल हो रहे हैं। जिससे शाम होते ही लोगों को उमस से जूझना पड़ रहा है। बढ़ती गर्मी से लोग इस कदर परेशान हैं कि दिन में सड़कें सूनी हो रही हैं। चिलचिलाती धूप के कारण लोग बिना अपना सिर और चेहरा ढंके बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। रातों को घरों में कूलर और पंखे भी काम नहीं कर पा रहे हैं।

अचानक बढ़ी रातों में भी गर्मी 

सतना में बीते तीन दिनों में अचानक रात को गर्मी बढ़ गई है। शुक्रवार को जहां सतना में रात का न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस था जो कि शनिवार को लगभग चार डिग्री बढ़गर 29.7 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। रविवार को भी न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट जरूर देखी गई लेकिन दिन के तापमान ने कसर निकाल ली। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों और गर्मी से राहत नहीं मिलने की जानकारी दी है। अब सीधे मानसून आने पर ही गर्मी से राहत के आसार हैं।

ऐसा बढ़ा जून में तापमान 

दिन अधिकतम न्यूनतम

  • 1 जून 42.6 26.8
  • 2 जून 44.0 26.4
  • 3 जून 44.5 26.0
  • 4 जून 44.8 29.7
  • 5 जून 45.2 26.6

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *