Saturday , May 4 2024
Breaking News

MP Congress: अनुसूचित जाति के बाद अब आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बदला

Madhya Pradesh Congress: digi desk/BHN /भोपाल/राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस में परिवर्तन का सिलसिला लगतार जारी है। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के बाद अब आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय शाह की जगह डिंडोरी से विधायक पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम को अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ तीन उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं।

आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय शाह ने 15 मई को इस्तीफा दे दिया था। वे वर्ष 2015 से आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने शाह के स्थान पर ओमकार सिंह मरकाम को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वीकार करते हुए नई नियुक्तियां की हैं।

पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को इसके आदेश जारी कर दिए। आदिवासी कांग्रेस में तीन उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं। इनमें धार के राधेश्याम मुवेल, ग्वालियर के भग्गू आदिवासी और प्रकाश सिंह ठाकुर शामिल हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

MP: पुलिस हिरासत में वृद्ध की मौत, रिपोर्ट में जहर की पुष्टि, साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की भूमिका संदिग्ध

Madhya pradesh ujjain ujjain news old man accused of theft dies in police custody: digi …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *