Friday , July 25 2025
Breaking News

MP Weather Alert: प्रदेश के कई इलाकों में छाएंगे बादल, अगले दो दिनों में बारिश का अलर्ट

  1. कल से छा सकते हैं बादल, बूंदाबांदी के भी आसार
  2. मौसम शुष्क रहने से आज कुछ और बढ़ेगी तपिश
  3. तापमान में एक बार फिर गिरावट होने लगेगी

Madhya pradesh bhopal today mp weather clouds cover many areas of madhya pradesh rain alert in next two days: digi desk/BHN/भोपाल/: वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। वातावरण में नमी की मात्रा काफी कम रहने से मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। इस वजह से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 42 डिग्री सेल्सियस तापमान नरसिंहपुर में दर्ज किया गया। रात का सबसे कम 19 डिग्री सेल्सियस तापमान उज्जैन में रिकार्ड हुआ।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शनिवार को दिन के तापमान में कुछ और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि रविवार से प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने और बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ ईरान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। चक्रवात के साथ ही एक द्रोणिका भी संबद्ध है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के काफी दूर रहने के कारण उसका प्रभाव अभी नहीं देखने में आ रहा है। इस वजह से वातावरण शुष्क बना रहने से शनिवार को तापमान में कुछ और बढ़ोतरी होने की बात कही जा रही है।

पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर हवाओं के साथ नमी आने की वजह से रविवार को प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ ही गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। सोमवार-मंगलवार को प्रदेश में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा होने के भी आसार हैं। इससे तापमान में एक बार फिर गिरावट होने लगेगी।

About rishi pandit

Check Also

उज्जैन में चमत्कार जैसी मेडिकल सफलता: 40 मिनट CPR, 12 शॉक के बाद युवक की धड़कन लौटाई

उज्जैन अगर समय रहते कोशिश की जाए, तो किसी की जान बचाई जा सकती है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *