Wednesday , May 15 2024
Breaking News

Satna: पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा किसान मोर्चा सतना की ‘टिफिन बैठक’ संपन्न

 

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ भाजपा किसान मोर्चा जिला सतना की बैठक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के पास स्थित दीनदयाल पार्क में जिले के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्ष की मौजूदगी में मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी समय में गांव गांव तक किसान मोर्चा के संयोजक व सह संयोजक नियुक्त कर किसान मोर्चा के विस्तार का लक्ष्य है। पंचायत चुनाव भले ही गैर दलीय आधार पर होते हैं लेकिन इनमें पूरी तैयारी के साथ ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को किसान मोर्चे के पदाधिकारियों और कार्यकताओं को अपनी विचारधारा वाले व्यक्ति को जिताना है। हमारी मंडल अध्यक्ष और पूरी जिला टीम बधाई की पात्र है जिन्होंने मिलकर मंडल अध्यक्षों के साथ मंडल की कार्यसमिति का निर्माण कर लिया है।

प्राकृतिक खेती को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने कार्य योजना बनाई है जिसमें किसान मोर्चा के द्वारा ग्राम स्तर तक मोर्चे के विस्तार के साथ साथ प्राकृतिक खेती की दृष्टि से मुझे कुछ लक्षिता की है जिसमें संपूर्ण कृषक समाज को साथ लेकर सम्मिलित किसान संगोष्ठी उनका प्रशिक्षण वर्ग और वृक्षारोपण ,जल संरक्षण एवं जल।संचयन के विभिन्न कार्यों का संकल्प लिया गया।

कृष्णा पांडे  ने कहा विशेष रुप से हमें युवा किसान साथियों को संगठन से जुड़ने का प्रयास करना है खेती में नवाचार भी करना है और प्राकृतिक खेती की ओर सधे कदम से आगे बढ़ना है जिसको लेकर संपूर्ण प्रदेश की कार्य योजना बनी है जिसको हमें अपने सतना जिले में भी जमीन पर उतारना है । किसान संगठनों को भी साथ लेकर प्राकृतिक खेती अनुभव को साझा करना है। आज टिफिन बैठक का उद्देश्य हमारी भारतीय जनता पार्टी जिसे हम जिसे हम परिवार कहते हैं उस भावना को सुदृढ़ करने का एक बड़ा माध्यम है। सामाजिक समरसता का भाव जागृत हो और इन सब कार्यों के माध्यम से हमें सतना जिले के किसान मोर्चा को प्रदेश में नंबर वन बनाना है और और किसानों के हित में शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना और अपने स्तर पर अधिकाधिक सेवा के माध्यम से उनकी मदद करना यह हम सब का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है।

आज की बैठक में समपर्ण निधि विषय को जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र तिवारी ने रखा, तथा पंचायत संयोजक अभियान प्रभारी जिला मंत्री सत्येंद्र त्रिपाठी को बनाया गया। प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री अनुराग सिंह, दिनेश शुक्ला उपाध्यक्ष गण वीरेंद्र मिश्रा, उपेंद्र तिवारी, नीति एवं शोध प्रभारी गोकर्ण द्विवेदी, जिला मंत्री गण प्रेमचंद कुशवाहा, उद्भव शुक्ला, महेश गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी शुभम गुप्ता, सतना जिले के किसान मोर्चा के  मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का सफल संचालन महामंत्री अनुराग सिंह ने किया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *