सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्राकृतिक खेती के संबंध में कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जिले के किसानों को प्रशिक्षण देने आये गुजरात के मास्टर ट्रेनर हेमलभाई मेहता ने चरणबद्ध तरीके से धरातल पर प्राकृतिक खेती को सजीव रुप देने की तकनीक सिखाई। बुधवार को जिला पंचायत सतना के सभागार में प्राकृतिक खेती क्षेत्र वर्धन के उद्देश्य से अधिकारी और कर्मचारियों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के लगभग 200 अधिकारी-कर्मचारी एवं कृषकों ने भाग लिया गया।
प्रशिक्षण के लिये गुजरात राज्य से आये हुये मास्टर ट्रेनर हेमलभाई मेहता द्वारा सिद्धांतिक एवं प्रायोगिक रूप से सतना जिले के कृषि मैदानी अमले को धरातल पर प्राकृतिक खेती को सजीव रूप देने हेतु दक्षता वर्धन के चरणबद्ध तरीके बताये। प्रशिक्षण में कलेक्टर अनुराग वर्मा, सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षत राव, आयुक्त नगर निगम राजेश शाही, उप संचालक पशुपालन डॉ प्रमोद शर्मा, उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास केसी अहिरवार, उप संचालक उद्यान एनएस कुशवाह, क्षेत्रीय प्रबंधक म.प्र. राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम एवं समस्त विकासखण्डों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा सतना जिले के ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी एवं कृषक उपस्थित रहें।
प्रशिक्षण में गुजरात से आये प्रशिक्षक श्री मेहता ने वर्तमान एवं भविष्य को ध्यान में रखते हुये व्याख्यान देते हुये प्राकृतिक खेती को भविष्य की आवश्यकता बताया। साथ ही प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ राव द्वारा भी प्राकृतिक खेती से जुड़े अपने-अपने अनुभवों को मैदानी अमले एवं कृषकों के साथ साझा किये।