Tuesday , May 7 2024
Breaking News

Katni: कटनी स्‍टेशन में ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हुआ विवाद, जमकर झूमाझटकी

कटनी,भास्कर हिंदी न्यूज़/ रीवा मुंबई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के कटनी रेलवे स्‍टेशन पहुंचने पर झंडी दिखाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का विवाद हो गया। बात गाली-गलौज व झूमाझटकी तक पहुंच गई। इस दौरान यहां मौजूद अन्‍य कार्यकर्ताओंं स्थिति को संभाला और विवाद शांत कराया। दूसरी ओर भाजपा जिलाध्‍यक्ष ने इसे मामूली विवाद बताया है। विवाद किससे और क्‍यों हुआ यह बताने से भाजपा पदाधिकारी बच रहे हैं।

जानकारी के अनुसार भाजपा जिला भाजपाध्यक्ष रामरतन पायल सांसद को प्रतिनिधि के रूप में गुरुवार शाम कटनी में ट्रेन का स्‍वागत स्वागत करने के लिए नियुक्त किया गया था। कटनी रेलवे स्‍टेशन पर ट्रेन निर्धारित समय से कुछ देरी से करीब सात बजे पहुंची। इस दौरान रेलवे के अधिकारी भाजपा जिला अध्यक्ष को झंडे देने के लिए रखे थे। इस बीच कुछ भाजपा कार्यकर्ता उनसे झंडे छीनने लगे। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं में आपस में विवाद शुरू हो गया।

ट्रेन के पहुंचते ही शुरू हो गई धक्का मुक्की
शाम करीब 6.15 बजे से रीवा – छत्रपति शिवाजी टर्मिनस विशेष ट्रेन का जिलाध्यक्ष रामरतन पायल व भाजपा कार्यकर्ता स्वागत करने पहुंचे थे। ट्रेन निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी सवा सात बजे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही धक्का मुक्की शुरू हो गई। हालांकि भाजपा इस विवाद को मामूली विवाद कहकर पल्ला झाड़ती रही लेकिन इसे भाजपा के एक पूर्व विधायक के स्‍वजन से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। इस घटना पर भाजपा की तरफ से कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इस घटना की चर्चा पूरे जिले में नागरिकों के बीच रही।

गर्मियों को देखते हुए थी ट्रेन की मांग

रीवा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस ट्रेन की गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों के दबाव के कारण अत्यधिक आवश्यकता थी। कटनी से मुंबई के लिए सीधी ट्रेनों में आरक्षण की कमी इस ट्रेन से पूरी हो जाएगी। इसके लिए सांसद तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जबलपुर रेल मंडल के पास विशेष समर स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव पर अमल करते हुए पमरे ने रीवा से कटनी होकर मुंबई ट्रेन चलाने का निर्णय लिया और 28 अप्रैल से यह साप्ताहिक ट्रेन प्रारम्भ हो गई। ट्रेन के पहुंचने पर लोको पायलट तथा सह लोको पायलट अशोक कुमार व लोकेश मांझी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राम रतन पायल, पीतांबर टोपनानी, चेतन हिंदुजा, सुनील उपाध्याय, मृदुल द्विवेदी सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

About rishi pandit

Check Also

MP: जेल में विचाराधीन कैदी की मौत, परिजनों का आरोप, रिश्वत लेकर बनाया फर्जी केस, फिर जेल में मौत

कटनी, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कटनी जिला जेल में एक विचाराधीन कैदी की देर रात मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *