Monday , May 6 2024
Breaking News

MP Weather: देश में सबसे गर्म शहर रहा MP का राजगढ़, पारा 45.6 डिग्री पर पहुंचा, लू चली

MP Weather Update: digi desk/BHN/ भाेपाल/ मध्यप्रदेश के मौसम काे प्रभावित करने वाली किसी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण गर्मी के तेवर तीखे हाेने लगे हैं। इसी क्रम में बुधवार काे राजगढ़ में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह बुधवार काे देश में मैदानी क्षेत्राें में सबसे अधिक तापमान है। राजधानी का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। यह शहर में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक गुरुवार काे खंडवा, खरगाेन, नर्मदापुरम, छतरपुर, राजगढ़, खजुराहाे, दमाेह, रतलाम, नीमच आदि शहराें में भी लू चनने के आसार है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में काेई पश्चिमी विक्षाेभ सक्रिय नहीं है। इससे मौसम शुष्क बना हुआ है। सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर पड़ने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ाेतरी हाे रही है। इसी क्रम में राजधानी का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जाे सामान्य से दाे डिग्रीसे. अधिक रहा। यह मंगलवार के अधिकतम तापमान 41.8 डिग्रीसे की तुलना में एक डिग्रीसे. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्रीसे. कम रहा। साथ ही यह मंगलवार के न्यूनतम तापमान 24 डिग्रीसे. की तुलना में 0.6 डिग्रीसे. कम रहा।

इसलिए बढ़ रहा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में काेई भी पश्चिमी विक्षाेभ सक्रिय नहीं है। हालांकि दक्षिण–पूर्वी मप्र से विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बनी है, लेकिन इस मौसम प्रणाली का मप्र के मौसम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। हवा का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। सूर्य की किरणें भी लंबवत धरती पर पड़ रही हैं। इस वजह से तापमान बढ़ रहा है। गुरुवार काे गर्मी के तेवर और तीखे हाे सकते हैं। कई शहराें में लू की स्थिति बनने की संभावना है।

 

About rishi pandit

Check Also

कोटेश्वर महादेव धाम बन सकता है धार्मिक पर्यटन केंद्र

धार. लेबड़-नयागांव फोरलेन पर कानवन से 12 किमी दूर विध्याचंल की सुरम्य पहाड़ियों में स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *