Sunday , May 5 2024
Breaking News

Vastu Tips: कभी न करें दूसरों की इन 6 चीजों का इस्तेमाल, आ सकता है संकट..!

Vastu Tips: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  अक्सर लोगों की एक आम आदत होती है, जरूरत पड़ने पर किसी दूसरे की चीजों का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। जिससे उन्हें उस समय तो फायदा होता है लेकिन आगे चलकर इसका नुकसान उठाना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में दूसरों की चीजों का प्रयोग करने की मनाही है। वास्तु के अनुसार, कुछ चीजें दूसरों से मांगकर उपयोग करने से हमारे अंदर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। कहते हैं कि इन छोटी-छोटी चीजों से बड़ा नुकसान हो सकता है। हमने अपने बड़े-बुजुर्गों से भी सुना है कि कभी दूसरों की चीजों को मांगकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दूसरों की इन 6 चीजों को भूलकर भी नहीं इस्तेमाल करना चाहिए।

घड़ी

वास्तु शास्त्र में घड़ी को सकारात्मकता और नकारात्मकता दोनों से जोड़कर देखा जाता है। कलाई पर किसी दूसरे व्यक्ति की घड़ी को पहनना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति का खराब समय शुरू हो सकता है।

रुमाल

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी दूसरे इंसान का रुमाल पास रखने से रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। इसे वाद-विवाद से भी जोड़कर देखा जाता है। इसलिए कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति का रुमाल अपने पास नहीं रखना चाहिए।

अंगूठी

वास्तु में किसी व्यक्ति की अंगूठी मांगकर पहनना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने व्यक्ति के सेहत, जीवन व आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है।

पेन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी किसी व्यक्ति को किसी दूसरे का पेन अपने पास नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से करियर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे धन हानि भी हो सकती है।

कपड़े

वास्तु के अनुसार, कभी भी किसी इंसान को दूसरे के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से हमारे अंदर नकारात्मकता का प्रवेश होता है और जीवन में मुश्किलें आती हैं।

बिस्तर

वास्तु के अनुसार कभी भी किसी दूसरे के बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए इससे मानसिक परेशानी और आर्थिक हानि होती है।

About rishi pandit

Check Also

लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए महिलाएं जरूर करें यह काम

खासतौर पर महिलाओं का इस बात का ख्याल रखना चाहिए की मां लक्ष्मी की कृपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *