Monday , April 29 2024
Breaking News

Satna: कृषि में नये वैज्ञानिक तरीके अपनाकर बढ़ायें लाभ- कलेक्टर

‘‘किसान भागीदारी-प्राथमिकता हमारी’’ पर कृषक कार्यशाला संपन्न

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ‘‘किसान भागीदारी-प्राथमिकता हमारी’’ अभियान की थीम पर मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां के प्रांगण में कृषि मेले का आयोजन किया गया। मेले में भारत सरकार के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देश भर के विभिन्न प्रांतों के कृषि विज्ञान केंद्रों से जुड़े किसानों से सीधी बातचीत की। केंद्रीय कृषि मंत्री के उद्बोधन के अलावा किसान मेले में पहुंचे जिले भर के किसानों को प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रीकरण, कृषि की उन्नत एवं नवीन तकनीकों, वैज्ञानिकों से परिचर्चा एवं केंद्र और राज्य शासन की किसान हितैषी योजनाओं से परिचित कराया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र के किसान मेले में पहुंचे कलेक्टर अनुराग वर्मा ने भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति एवं फसल विविधीकरण की कृषक कार्यशाला में कहा कि पहले के समय कृषि कार्य घाटे का धंधा हुआ करते थे। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक प्रयोग आधारित खेती किसानों को प्रोत्साहन और किसान हितैषी योजनाओं से कृषि क्षेत्र का उत्पादन तो बढ़ा ही है, साथ ही अब किसान के लिए कृषि लाभकारी व्यवसाय बनता जा रहा है।

कलेक्टर ने कहा कि अब किसान जागरूक होकर कृषि वैज्ञानिकों के बताए अनुसार वैज्ञानिक पद्धति उन्नत तकनीक को अपना रहे हैं और उत्पादन बढ़ा रहे हैं। प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण से अधिक लाभ लेने नए वैज्ञानिक तरीकों को भी एडॉप्ट करने की जरूरत है। कलेक्टर ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। किसान कृषि वैज्ञानिकों के अलावा अपने आसपास उन्नत खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों से भी खेती के उन्नत तरीके सीख सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेती योग्य जमीन सीमित है, सीमित जमीन में अधिक लाभ के लिए नए वैज्ञानिक तरीके अपनाने ही होंगे।
कलेक्टर अनुराग वर्मा ने कृषि मेले के दौरान प्रांगण में कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि से संबंधित विभागों द्वारा लगाई गई उन्नत फसलों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने आत्मा परियोजना अंतर्गत जिले के संतोष कुमार शर्मा को जिला स्तरीय सर्वोत्कृष्ट किसान के रूप में 25 हजार रुपये का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इसी प्रकार पवईया की उद्यानिकी कृषक श्रीमती अंजना सिंह, स्नेह बहादुर सिंह को कृषि के क्षेत्र में, धनखेर के सहेन्द्र सिंह को कृषि यंत्रीकरण के क्षेत्र में, हाटी के संजीव सिंह को पशुपालन के क्षेत्र में तथा समर बहादुर सिंह को मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव, एसडीएम पीएस त्रिपाठी, कृषि वैज्ञानिक राजेंद्र सिंह नेगी, वेद प्रकाश सिंह, उप संचालक कृषि केसी अहिरवार, सहायक संचालक उद्यानिकी एन.एस कुशवाह, एलडीएम एपी सिंह सहित जिले भर से आये प्रगतिशील एवं उन्न्त कृषक उपस्थित थे।

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *