Wednesday , May 1 2024
Breaking News

Katni: कागजों में चल रही सफाई, गंदगी के दिख रहे नजारे

कटनी,भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। शहर में विभिन्नाा स्थानों में गंदगी के नजारे देखने को मिल रहे हैं। शहर के कई वार्डों में स्वच्छता गाड़ी पहुंच ही नहीं रही है। सफाई व्यवस्था बदहाल है। शहर स्लोगनों में संवर रहा है।

नगर निगम एक ओर स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए दीवारों में स्वच्छता के नारे, पेंटिंग बनवा कर लाखों रुपये खर्च कर रही है तो वहीं दूसरी ओर शहर में की सफाई व्यवस्था में उदासीनता बरती जा रही है। दीवारों में तो स्वच्छता के नारे हैं लेकिन शहर में गंदगी के नजारे हैं। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर वार्डों तक में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। सफाई कार्य होता भी है तो उसमें लापरवाही बरती जाती है। नालियों के बाहर मलबे का ढेर लगा रहता है। सड़कों पर कचरा व गंदगी फैली रहती है।

नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत कराई जा रही सफाई व्यवस्था पर नजर डाली जाए तो कागजों में सफाई अभियान चल रहा है। जबकि शहर की वास्तविक स्थिति यह है कि गंदगी के नजारे आम हो चुके।

शहर के अंदर कचरे फैंकने के लिए रखी गई डस्टबिन के चारों ओर कचरा फैला रहता है। कचरा फैलने से वहां पर आवारा मवेशियों का भी डेरा लगा रहता है। सड़कों पर कचरा फैलने के कारण लोगों को परेशानी होती है। बावजूद इसके नगर निगम के जम्मिेदार अधिकारी सफाई कार्य को लेकर गंभीर नहीं है। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता सफाई व्यवस्था को प्रभावित किए हुए है।

शहर की मुख्य सड़कों में सफाई व्यवस्था का आभाव है। स्टेशन रोड, सुभाष चौक में कचरा फैंकने के लिए रखी गई डस्टबिन के चारों ओर कचरा फैला रहता है। शहर के व्यवसायियों द्वारा दिन भर का कचरा रात के समय डस्टबिन में फैंक दिया जाता है। डस्टबिन भर जाने की वजह से कचरा डस्टबिन के चारों ओर फैला रहता है। कई बार कचरा उठाव नहीं किया जाता है। रात में डस्टबिन में फैंका गया कचरा दूसरे दिन की दोपहर तक नहीं उठाया जाता है। जिसके कारण दिन में डस्टबिन के चारों ओर गंदगी का नजारा रहता है। जबकि कचरा उठाने के लिए नगर निगम द्वारा करोड़ों र्स्पए का ठेका दिया गया है। लेकिन ठेका कर्मचारी कचरे का उठाव करने में लापरवाही बरत रहे हैं। जितने वाहनों को कचरा उठाने में उपयोग करना होता है उतने वाहनों को उपयोग कचरा उठाने के लिए नहीं किया जाता है। ऐसा करने वाहनों का खर्च ठेका कंपनी द्वारा बचाया जा रहा है। इसी वजह से डस्टबिन के चारों ओर कचरा फैला रहता है।

वार्डों में सफाई व्यवस्था बदहाल

शहर की मुख्य सड़कों के अलावा नगर निगम सीमा अंतर्गत वार्डों में भी सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। वार्डों में कचरा फैला रहता है। सफाई कार्य सुबह के समय तो किया जाता है लेकिन सफाई में लापरवाही होने से वार्डों में गंदगी के नजारे आम हो चुके हैं। हालांकि कचरा लेने वाले वाहन वार्डों में भेजे जाते हैं लेकिन कई वार्ड में कचरा लेने वाले वाहन नहीं पहुंचते हैं। ऐसी स्थित में उन वार्डों में कचरा सड़क पर या फिर खाली पड़े प्लाटों में ही फैंक दिया जाता है। जिसके कारण वार्डों में गंदगी फैली रहती है।

About rishi pandit

Check Also

MP: बम के नाम वापस लेने के मामले में HC पहुंची कांग्रेस, डमी प्रत्याशी मोती सिंह ने लगाई याचिका, निरस्त

Madhya pradesh indore indore congress leader moti singh said according to the rules i have …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *