Sunday , April 28 2024
Breaking News

Rewa: 18 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों को लगे 97 लाख से ज्यादा टीके

रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/ संभाग में कोविड टीकाकरण का अभियान लगातार सफलताएं प्राप्त कर रहा है। संभाग में गत 26 मार्च तक 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों को 97 लाख 56 हजार 407 कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। यह निर्धारित लक्ष्य का 96.8 प्रतिशत है। इस संबंध में संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. प्रमोद पाठक ने बताया कि संभाग में कोरोना वैक्सीन की 49 लाख 57 हजार 148 डोज लगाई गई हैं।

यह अनुमानित लक्ष्य का 97.8 प्रतिशत है। संभाग में पात्र व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की 47 लाख 99 हजार 259 दूसरी डोज भी लगाई गई है। यह लक्ष्य का 94.7 प्रतिशत है। संभाग में 15 से 17 वर्ष की आयु के किशोरों को चार लाख 14 हजार 809 प्रथम डोज एवं दो लाख 37 हजार 86 दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। संभाग के सभी जिलों में 12 से 14 साल तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज लगाने एवं 15 से 17 साल तक के किशोरों को दूसरी डोज के टीके लगाने का अभियान चलाया जा रहा है।

4675 किशोर-किशोरियों को लगे टीके

जिले भर में शासन के निर्देशों के अनुसार 12 से 14 साल के बच्चों के कोविड टीकाकरण का अभियान शुरू हो गया है। जिले के विभिन्न स्कूलों में बनाए गए 187 केन्द्रों में 4675 बच्चों को टीके लगाए गए। इन बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन के टीके लगाए गए हैं। इन्हें 28 से 42 दिन के अंतराल में वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर टीकाकरण अभियान जारी रहा।

सीएमएचओ ने दी जानकारी : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 12 से 14 साल तक के बच्चों का टीकाकरण सुबह 9 बजे से शुरू किया गया। सुबह 11 बजे तक 78, दोपहर 12 बजे तक 608 तथा दोपहर एक बजे तक 2072 बच्चों को टीके लगाए गए। दोपहर 2 बजे तक 3378, दोपहर 3 बजे तक 4051 तथा शाम 4 बजे तक 4449 बच्चों को टीके लगाए गए।

About rishi pandit

Check Also

Rewa: अमेठी में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, रीवा निवासी चालक समेत दो की मौत

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर बृहस्पतिवार को ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली चंदौकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *