रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जनेह थाना अंतर्गत पटेहरा गांव में एक श्रमिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस की मानें तो दो आरोपी गांव की बस्ती में गए थे। बताया गया है कि दोनों आरोपियों से मृतक उधारी का रुपये लिया था लेकिन समय पर नहीं लौटा पाया। ऐसे में उसके घर पर जाकर दोनों लोग विवाद करने लगे। हालांकि मृतक ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं है। वह धीरे-धीरे मजदूरी कर लौटा देगा। इसी बीच कहासुनी बढ़ती गई। तभी आरोपियों ने राड और डंडे से मजदूर की पिटाई करते हुए बेदम कर दिया। शोर-शराबा सुनकर मजदूर की पत्नी दौड़ी। जिसने जोर-जोर से चिल्लाते हुए गांव वालों को बुला लिया। डर के मारे आरोपी बाइक को छोड़कर फरार हो गए। जख्मी मजदूर को पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल जनेह पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
क्या है मामला
जनेह पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात करीब 10 बजे कमल सिंह पटेल और सुमित द्विवेदी निवासी पटेहरा पुरवा बस्ती स्थित धर्मेंद्र कोल पुत्र छोटेलाल कोल (35) के घर गए थे। चर्चा है कि धर्मेंद्र कोल ने कमल सिंह पटेल से उधारी में कुछ रुपये लिए थे।जिसको वह समय पर नहीं लौटाया था। ऐसे में कमल सिंह पटेल अपने साथी सुमित द्विवेदी को लेकर देर रात धर्मेंद्र कोल के घर पर पहुंचा। जहां आरोपीगणों ने उधारी का रुपये मांगा। लेकिन धर्मेंद्र ने कहा कि मैं अभी पैसे नहीं लौटा पाउंगा। कुछ दिन में मजदूरी कर चुका दूं।
ज्यादा बना दिया था हिसाब
गांव वालो ने बताया है कि जो मृतक ने पैसे लिए थे। वह मजदूरी कर चुका दिया था। वहीं आरोपी पक्ष के लोगों ने बताया है कि धर्मेंद्र कोल ने पैसे भी लिए और मजदूरी भी नहीं की। उपर से कहा कि मैं मजदूरी कर चुका दूंगा। इसी बात से खिन्न होकर आरोपियों ने लाठी-डंडे व रॉड से हमला कर दिया। जिससे मजूदर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।