Thursday , May 16 2024
Breaking News

Satna: सिविल लाईन थाने में हुआ पौधरोपण, कलेक्टर और एसपी ने लगाए पौधे

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ अंकुर अभियान के तहत राज्य शासन के निर्देशानुसार सतना जिले में कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देशन में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। 1 से 5 मार्च तक चलने वाले अभियान के चौथे दिवस शुक्रवार को कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव तथा रिजर्व इंस्पेक्टर यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश मिश्रा के साथ सिविल लाइन थाने के पुलिस अधिकारियों एवं स्टाफ ने थाना परिसर में अशोक के पौधे रोपे। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिले में चल रहे पौधरोपण अभियान में सभी थाना परिसर एवं चौकी तथा सुरक्षित जगहों पर शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। जिला प्रशासन की ओर से लगभग एक हजार पौधे पुलिस विभाग को उपलब्ध कराए गए थे। जिनका रोपण किया गया है।

कृषि कार्यालय प्रांगण में भी हुआ पौधरोपण

अंकुर अभियान के तहत राज्य शासन के निर्देशानुसार सतना जिले में कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देशन में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है।

1 से 5 मार्च तक चलने वाले अभियान के चौथे दिन शुक्रवार को कलेक्टर अनुराग वर्मा और सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव ने सिविल लाईन स्थित कृषि विकास एवं किसान कल्याण के जिला कार्यालय परिसर में कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ पौधारोपण किया। इस मौके पर उप संचालक कृषि केसी अहिरवार भी उपस्थित थे।

 

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: माल गोदाम के पास दोस्तों ने पेवर्स पत्थर से कुचल कर की दोस्त की हत्या

देर शाम अंजाम दी वारदात, जांच में जुटी जीआरपी और आरपीएफ की टीम सतना, भास्कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *