Sunday , September 22 2024
Breaking News

16वे राउंड में 30 हजार के पार पहुंची बिसाहूलाल सिंह की बढ़त, झूमने लगे कार्यकर्ता

Anuppur by Election 2020 Results: अनूपपुर/ विधानसभा अनूपपुर के उपचुनाव परिणाम में अभी तक भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। 16वें राउंड तक उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से करीब 30 हजार मतों की बढ़त बना ली है। अनूपपुर का यह उप चुनाव कांग्रेस के कद्दावर नेता बिसाहूलाल सिंह के पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो जाने के कारण हुआ है।

इस चुनाव में 12 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत जनता के हवाले कर रखी है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। 3 नवंबर को 73.28 प्रतिशत मतदान हुआ था जिसमें 1 लाख 70 हजार 392 मतदाताओं में से 1 लाख 24 हजार 871 मतदाताओं ने मतदान किया। 87 हजार 324 पुरुष मतदाताओं में से 66 हजार 70 व 83 हजार 64 महिला मतदाताओं में से 58 हजार 801 महिला मतदाताओं द्वारा मताधिकार का उपयोग किया गया। आज इसी का परिणाम आना है कि मतदाताओं ने किसे अपना विधायक चुना है। मतगणना कार्य को संपन्न करने के लिए अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सरोधन सिंह को नियुक्त किया है। जिनके मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: अलाउद्दीन खां संगीत समारोह संबंधी बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ विगत वर्षो के भांति इस वर्ष भी उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *