Tuesday , June 17 2025
Breaking News

54 साल की महिला संग आरक्षक दो साल से कर रहा था दुष्कर्म

 Crime: उज्जैन /नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली 54 वर्षीय महिला के साथ एक आरक्षक द्वारा दो साल से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित आरक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 54 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि करीब दो साल पहले उसके घर के बाहर से कार चोरी हो गई थी। जांच के लिए आरक्षक सुनील चौधरी आया था। इस दौरान लगातार उससे फोन पर बात होने के कारण महिला व सुनील के संबंध हो गए।

महिला का आरोप है कि सुनील ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दो साल से दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान महिला ने सुनील को सोने की चेन, अंगूठी व चार कार दिलवाई है। वहीं घर खर्च भी सुनील महिला से ही लेता था। अगस्त में सुनील ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का झूठा केस दर्ज करवा दिया है। मामले की शिकायत पर महिला पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया है।

शाजापुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

शाजापुर के सलसलाई निवासी महिला ने शिकायत की है कि वह कमल कुंभकार निवासी सलसलाइ को 7 साल से पहचानती थी। माता-पिता ने उसकी शादी देवास में कर दी थी। इसके बाद भी कमल उसे परेशान करता था। 21 अगस्त को वह शादी का झांसा देकर अपने साथ उज्जैन के शास्त्री नगर ले आया था। यहां उसके साथ एक मकान में दुष्कर्म किया और फिर वापस नहीं आया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।

About rishi pandit

Check Also

बालाघाट में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मारा गया एसीएम रैंक का माओवादी रवि, ग्रेनेड लॉन्चर चलाने में था एक्सपर्ट

बालाघाट   महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ राज्य के दम पर मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में अपनी पहचान बचाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *