Saturday , April 27 2024
Breaking News

Satna: एक से 5 मार्च तक चलेगा पौधरोपण का महा-अभियान

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ राज्य शासन के निर्णय अनुसार शासकीय विभागो, नागरिको, समुदाय एवं स्वैच्छिक संगठनो के सहयोग से एक मार्च से 5 मार्च 2022 तक पूरे प्रदेश में अधिकाधिक संख्या में पौधरोपण का महा-अभियान चलाया जायेगा। अभियान के सफल संचालन के लिये कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की गठन किया जायेगा। समिति में सभी स्टेक होल्डर को शामिल किया जायेगा। यह कमेटी एक से 5 मार्च तक के अभियान का सतत समन्वय, अनुश्रवण एवं मॉनीटरिंग तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करेगी।
प्रदेश स्थित समस्त शासकीय कार्यालयो के भवनो, सार्वजनिक उपक्रमो, औद्योगिक प्रतिष्ठानो, निगम, मंडलो के कार्यालय प्रांगण में उपयुक्त स्थान पर पौधरोपण किया जायेगा। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज, आंगनवाड़ी, छात्रावास, पंचायत आदि के भी परिसरो में पौधरोपण किया जा सकेगा। उपलब्ध शासकीय एवं वनभूमि, जिलो के अशासकीय संगठन, सामुदायिक संगठन, निजी संगठनो को अभियान में जोड़ते हुये उनके परिसरो एवं भूमि पर भी वृक्षारोपण किया जा सकेगा। पौधो की व्यवस्था व्यक्ति या संस्था को स्वयं करनी होगी। अभियान के लिये कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। पौधरोपण को जन आंदोलन का रुप दिया जायेगा। इस अभियान से जुड़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति द्वारा किये गये पौधरोपण के विवरण को फोटो सहित वायुदूत-अंकुर एप, एमपी सीएम इवेन्ट्स पोर्टल पर अपलोड करेंगे। पर्यावरण विभाग द्वारा 5 मार्च को राज्य और जिला स्तरीय समारोह में अंकुर कार्यक्रम के तहत प्राणवायु अवार्ड भी प्रदान किये जायेंगे।
कलेक्टर अनुराग वर्मा ने सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को निर्देशानुसार पौधरोपण महा-अभियान की तैयारियां करने एवं अधिकाधिक संख्या में नागरिको की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

इंदौर शहर के 550 मीट्रिक टन क्षमता के गोबर-धन प्लांट का लोकार्पण शनिवार को 

प्रदेश की सभी नगरीय निकायो में देखा जायेगा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 19 फरवरी को दोपहर एक बजे मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में 550 मीट्रिक टन क्षमता के गोबर-धन (बायो सीएनजी) प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषदो में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जायेगा।
इंदौर शहर में यह प्लांट शहरो के गीले कचरे का प्र-संस्करण कर सीएनजी बनाने वाला एशिया के सबसे बड़े प्लांट्स में से एक है। प्रदेश में प्रधानमंत्री  के वेस्ट-टू-वेल्थ के विजन को साकार करने का उदाहरण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का उद्बोधन देश और प्रदेश में स्वच्छता को आगे ले जाने प्रेरणादायी होगा। राज्य शासन के निर्णय अनुसार प्रधानमंत्री  के उद्बोधन को जनप्रतिनिधियों, पर्यावरणविद्, स्वच्छता से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, गैर-शासकीय संस्था एवं आम नागरिको तक पहुंचाने नगरीय निकायो में समारोहपूर्वक एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारण देखने की व्यवस्था की जायेगी। मुख्य कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व स्वच्छता से संबंधित जन सहभागिता के कार्यक्रम भी किये जायेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से भी किया जायेगा। कार्यक्रम फेसबुक, ट्विटर, यू-ट्यूब लिंक के माध्यम से लिंक पर आमजन अपने मोबाईल, कंप्यूटर के अलावा टेलीविजन पर भी देख सकेंगे। स्थानीय कार्यक्रमों में स्थानीय मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व महापौर, अध्यक्ष, पार्षद, जनप्रतिनिधि, पर्यावरणविद्, प्रबुद्ध नागरिक, स्वच्छताकर्मी, स्वच्छता प्रहरी इत्यादि को आमंत्रित किया जायेगा।
कलेक्टर अनुराग वर्मा ने सतना जिले की नगरीय निकाय संस्थाओं, नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषदो के प्रशासक और सीएमओ को शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजन करने के निर्देश दिये हैं।

About rishi pandit

Check Also

Rewa: अमेठी में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, रीवा निवासी चालक समेत दो की मौत

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर बृहस्पतिवार को ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली चंदौकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *