Saturday , May 18 2024
Breaking News

ISRO 10 उपग्रहों के साथ आज दोपहर को लॉन्च करेगा PSLV-C49, जानिए बड़ी बातें

ISRO To Launch PSLV-C49 Today:bangluru/ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। ISRO आज दोपहर को 3.02 मिनट पर 10 उपग्रहों के साथ प्रक्षेपण यान PSLV-C-49 को लॉन्च करेगा। इस लॉन्चिंग के लिए उल्टी गिनती शुक्रवार दोपहर को शुरू हो गई। PSLV-C49 देश के रडार इमेजिंग उपग्रह और 9 अन्य विदेशी उपग्रहों को लेकर जाएगा।

इस सैटेलाइट की लॉन्चिंग के लिए श्री हरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में शुक्रवार दोपहर को उल्टी गिनती शुरू हई। भारत का पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल अपने 51वें अभियान में अन्य देशों के नौ सैटेलाइटों के साथ भारत के पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-01 (Earth Observation Satellite EOS-01) को लॉन्च करेगा। प्रक्षेपित किए जाने वाले विदेशी उपग्रहों में लिथुआनिया (1-प्रौद्योगिकी डेमन्स्ट्रेटर), लक्समबर्ग (क्लोओस स्पेस द्वारा 4 मैरीटाइम एप्लीकेशन सैटेलाइट) और यूएस (4-लैमुर मल्टी मिशन रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट) शामिल है।

ISRO के वैज्ञानिक आरसी कपूर ने कहा कि EOS-01 अर्थ ऑब्जरवेशन रिसेट सैटेलाइट का ही एक एडवांस्ड सीरीज है। इसमें सिंथेटिक अपर्चर रडार लगाया गया है जो किसी भी समय और किसी भी मौसम में पृथ्वी पर नजर रख सकता है। इस सैटेलाइट की खासियत यह है कि बादलों के बीच भी पृथ्वी को देखा जा सकता है और स्पष्ट तस्वीरें ली जा सकती हैं। इस सैटेलाइट के जरिए हर समय देश की सीमाओं की निगरानी की जा सकेगी। खेती और आपदा प्रबंधन के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है।

इसरो की यह इस साल की पहली लॉन्चिंग है। इसके बाद इसरो दिसंबर में GSAT-12R कम्युनिकेश सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जिसे PSLV-C50 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

दोनों नेताओं पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा, पंजे और साइकिल के सपने टूट गए, खटा खट खटा खट

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चार चरणों का मतदान पूरा हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *