Thursday , November 5 2026
Breaking News

Cricket: आखिरी टेस्ट मैच में इस खिलाड़ी ने तीसरी गेंद पर झटका विकेट, कहा फार्मेट को अलविदा

Bouncer ross taylor takes 3rd wicket to end 15 years long test career against bangladesh: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी रोस टेलर ने अपने 15 साल के टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया। बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला उनके करियर का भी आखिरी टेस्ट मैच साबित हुआ। सीरीज की शुरुआत से पहले ही इस फार्मेट को अलविदा कहने की घोषणा कर चुके टेलर ने विकेट के साथ शानदार करियर का अंत किया।

न्यूजीलैंड की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले को पारी और 117 रन से अपने नाम कर 1-1 की बराबरी के साथ मुकाबला खत्म किया। इस मैच में आखिरी बार न्यूजीलैंड की तरफ से टेस्ट मैच में उतरे रोस टेलर ने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में हाथ दिखाए। बांग्लादेश की दूसरी पारी का आखिरी विकेट उन्होंने ही चटकाया। महज तीन गेंद डालने के बाद विकेट हासिल कर टेलर ने टेस्ट क्रिकेट से विदाई ली।

पहली पारी में न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी करते हुए कप्तान टाम लेथम के 252 रन की पारी की दौलत 6 विकेट पर 521 रन बनाते हुए पारी घोषित की थी। बांग्लादेश की टीम पहली पारी में महज 126 रन पर ही ढेर हो गई। 395 रन से पिछड़ने के बाद बांग्लादेश की टीम को फोलोआन खेलने पर मजबूर होना पड़ा। दूसरी पारी में भी टीम 278 रन के स्कोर तक ही पहुंज पाई। पारी और 117 रन से बड़े अंतर से मैच जीतकर मेजबान ने सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल की।

टेलर का तीसरा टेस्ट विकेट

न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 112 टेस्ट मैच खेलने वाले टेलर ने क्राइस्टचर्च टेस्ट के तीसरे दिन इबादत हुसैन का विकेट हासिल किया। दूसरी पारी के दौरान कप्तान लेथम ने उनको गेंद थमाई और महज तीसरी गेंद पर अपने करियर का तीसरा टेस्ट विकेट हासिल कर इस खिलाड़ी ने शानदार अंदाज में यादगार विदाई ली। नवंबर 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेलर ने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी और जनवरी 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला।

 

About rishi pandit

Check Also

अमेरिकी चुनाव में पिया डंडिया की जीत, जानें बाकी भारतवंशी उम्मीदवारों का हाल

न्यूयॉर्क अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में भारतीय मूल के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *