Friday , May 17 2024
Breaking News

Satna: महिला सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के संबंध में कार्यशाला संपन्न

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ म.प्र. शासन के मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा महिला सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना का शुभारंभ किया गया है। परियोजना का उद्देश्य पर्यटन स्थल पर महिला पर्यटकों को स्वतंत्रता पूर्वक एवं भयमुक्त वातावरण में पर्यटन का अवसर उपलब्ध कराना है। कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देशन में गुरुवार को महिला सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के संबंध में अधिकारियों की कार्यशाला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई।

कार्यशाला में वनमंडलाधिकारी विपिन पटेल, एसडीएम सिटी सुरेश जादव, डिप्टी कलेक्टर नीरज खरे, जिला शिक्षा अधिकारी सच्चिदानंद पाण्डेय, डीएसपी ख्याति मिश्रा, महाप्रबंधक एनआरएलएम अंजुला झा, एआरटीओ संजय श्रीवास्तव, सहायक संचालक महिला बाल विकास श्याम किशोर द्विवेदी उपस्थित थे।

कार्यशाला में जानकारी दी गई कि महिलाओं की सुरक्षा एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना का संचालन भारत सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। जिसमें शासन के विभिन्न विभागों पुलिस, शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक तथा उच्च शिक्षा, ग्रामीण विकास और कौशल विकास, वन विभाग, स्थानीय ग्रामीण एवं शहरी प्रशासन, महिला बाल विकास और परिवहन विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं के साथ समन्वय कर इस परियोजना को क्रियान्वित किया जाएगा। मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देने इन क्षेत्रों में परियोजना सहयोग संस्थाओं (पी.एस.ओस) को भी सहयोग के लिए चयनित किया गया है। सतना जिले में पर्यटन संकुल सतना के पर्यटन स्थल सतना, चित्रकूट, मैहर के लिए खजुराहो की सहयोगी संस्था आधार संस्था को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा चयनित किया गया है।

 

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: कलेक्ट्रेट के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई, सब्जी विक्रेता ने बाट से किया हमला, पुलिस लेट पहुंची

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्ट्रेट के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। सब्जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *