Tuesday , April 30 2024
Breaking News

Satna: जिले में 22 और 23 दिसम्बर को वैक्सीनेशन के लिए चलाया जायेगा महा-अभियान, दो दिनो में 1 लाख 49 हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना जिले मे कोविड वैक्सीनेशन के वंचित बैकलाग को पूर्ण करने कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देशन मे सतना जिले मे 22 और 23 दिसंबर को कोविड वैक्सीनेशन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इन दोनों दिनों मे टीकाकरण के लिए जिले मे 400 टीकाकरण केन्द्र वनाये गये है।
जिले में कोविड वैक्सीनेशन के लिए 22 और 23 दिसम्बर को महा-अभियान चलाया जाएगा। इस दो दिनी महा-अभियान में एक लाख 49 हजार डोज वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से अधिक से अधिक वैक्सीन डोज का उपयोग सुनिश्चित कर महा-अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिये हैं। वैक्सीनेशन महा-अभियान में छूटे हुए सभी नागरिकों को वैक्सीन लगाई जाएगी। आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य मैदानी अमला वैक्सीनेशन छूटे हुए नागरिकों को वैक्सीनेशन सेंटर पर लाने के लिए घर-घर जाकर दस्तक देगा तथा उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक अवधिया ने बताया कि इन दोनो दिनो में होने वाले वैक्सीनेशन महा-अभियान के लिये सतना (शहरी क्षेत्र) सहित समस्त विकासखंडों को अभियान की सफलता के लिये लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं। वैक्सीनेशन महा-अभियान के पहले दिन 93 हजार डोज का वैक्सीनेशन किया जायेगा। जिसके अनुसार सतना (शहरी क्षेत्र) में 14 हजार तथा विकासखंड मैहर में 15 हजार, रामपुर बघेलान में 10 हजार, नागौद में 15 हजार, अमरपाटन में 12 हजार, मझगवां में 10 हजार, उचेहरा में 5 हजार, रामनगर में 6 हजार एवं विकासखंड सोहावल में 6 हजार डोजेस का वैक्सीनेशन किया जायेगा।

इसी प्रकार वैक्सीनेशन महा-अभियान के दूसरे दिन 56 हजार सेकेण्ड डोज का वैक्सीनेशन किया जायेगा। जिसके अनुसार सतना (शहरी क्षेत्र) में 8 हजार तथा विकासखंड मैहर में 8 हजार, रामपुर बघेलान में 7 हजार, नागौद में 10 हजार, अमरपाटन में 8 हजार, मझगवां में 6 हजार, उचेहरा में 2 हजार, रामनगर में 3 हजार एवं विकासखंड सोहावल में 4 हजार डोजेस का वैक्सीनेशन किया जायेगा।
जिले में वैक्सीनेशन महा-अभियान अंतर्विभागीय समन्वय, विभिन्न स्तरों की क्राइसिस प्रबंधन समिति की सक्रिय सहभागिता, जनभागीदारी, व्यापारिक संघटनो, रहवासी समितियों के सहयोग से चलाया जायेगा। जिले के नागरिक कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। महा-अभियान में अधिक से अधिक नागरिकों को वैक्सीन लगाई जायेगी।

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *