Thursday , July 31 2025
Breaking News

पूर्व सरपंच की मारपीट कर हत्या करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

लाठी, डंडा एवं पत्थर पटक कर गम्भीर रूप से किया घायल, अंततः गयी जान

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़। रविवार को कैमा में पूर्व सरपंच की हत्या करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों पहले कैमा में आपसी विवाद के चलते पूर्व सरपंच पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। इस हमले में पूर्व सरपंच को गम्भीर चोटें आई थी, जिसे पहले उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था, बाद में हालत गम्भीर होने पर परिजन जबलपुर ले गए थे। वहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। जिसके बाद घायल के परिजन सतना वापस ले आये थे। रविवार को घायल पूर्व सरपंच ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पूरा दिन हंगामा चलता रहा। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रख कर चक्काजाम कर दिया। बाद पर संयुक्त कलेक्टर ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाया।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिसअधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में टूआईसी कोलगवां उप निरीक्षक डी.आर. शर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बाबूपुर डी.डी.खान ने दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है मामला

बीते 26 अक्टूबर को फरियादी रैमनिया चौधरी निवासी कैमा नई बस्ती द्वारा रिपोर्ट की गई कि मेरा लड़का पुरुषोत्तम चौधरी 20 वर्ष पूर्व सरपंच था जिसने कैमा की सरकारी जमीन पर हरिजनों की नई बस्ती बसाई थी। जिसकी जांच के लिए 26 अक्टूबर को अधिकारी आये हुए थे क्योंकि बस्ती को रेलवे विभाग द्वारा हटाया जाना था,मेरा लड़का भी जांच में आये अधिकारियों के साथ था। जब वो लोग जांच करके चले गए तो मेरा लड़का घर आया तभी पड़ोसी गिब्बा चौधरी, कल्लू चौधरी,अक्षय चौधरी एवं ओमप्रकाश चौधरी लाठी डंडा लेकर आये एवं बोले कि तुम सरपंच थे तो हम लोगो को न जमीन दिए और न ही राशन कार्ड बनाये। इस लड़के ने बताया कि मै एक पंचवर्षीय सरपंच रहा हूँ और जितना हो सका क्षेत्र के लिए विकास के कार्य किये। इसके लाठी डंडो से लैश आरोपियों ने गाली – गलौज शुरू कर दी। लड़के ने जब इसका विरोध किया तो वे सब मेरे लड़को को लाठी डंडा एवं पत्थर से मारने लगे। जिससे काफी खून निकलने लगा बीच बचाव करने मेरी बहू एव नातिन आई जिनके साथ भी मारपीट की गई जिस पर थाना में अप0क्र0 1142/20 धारा 294,323,324,506,34 भा0द0वि का कायम कर विवेचना में लिया गया,गंभीर हालत में पुरुषोत्तम को लड़के को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया चोट गंभीर होने से डॉक्टर द्वारा जबलपुर रेफर कर दिया जहाँ पुरुषोत्तम की मृत्यु हो गयी । प्रकरण में धारा 307,302 भा0द0वि0 का इजाफ़ा करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर आरोपी को गिब्बा तनय चुनकाई उम्र 64 वर्ष, रामकिशोर उर्फ कल्लू तनय राम गरीब चौधरी उम्र 43 वर्ष, अजय उर्फ अंजू तनय रामगरीब चौधरी उम्र 35 वर्ष एवं ओमप्रकाश तनय रामकिशोर उम्र 19 वर्ष सभी निवासी कैमा नई बस्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों को पकड़ने में उपनिरीक्षक आर.पी त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक
गंगा सिंह, आर.के. सिंह, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह, आरक्षक नरेंद्र मिश्र, अभिषेक पांडेय, अमर सिंह, विपिन सोंधिया व महिला आरक्षक अलका पाण्डे का सराहनीय योगदान रहा

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *