Wednesday , May 15 2024
Breaking News

Shahdol: सुरभि महिला मंडल ने जरूरतमंद महिलाओं को ठंड से बचाने बांटे कंबल 

धनपुरी, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सुरभि महिला मंडल अपने सेवाकार्यों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है इस बार इस संगठन की सदस्यों ने जरूरतमंद महिलाओं को ठंड से बचाने के लिए कंबल प्रदान किए। इस संगठन की सदस्यों ने अपने सेवा कार्यों की बदौलत पूरे क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है। लगातार सेवा के काम इनके माध्यम से होते रहे हैं। एसईसीएल महाप्रबंधक की पत्नी इस महिला मंडल की अध्यक्ष होती हैं वर्तमान में प्रीति नागाचारी पर इस संगठन की जिम्मेदारी है।

सिलपरी गांव में 20 महिलाओं को दिया कंबलः शहडोल जिले के सिलपरी गांव में करीब 20 महिलाओं को ना सिर्फ इस ठंड में कंबल का वितरण किया गया बल्कि सभी को दोपहर का भोजन भी पैकेट में दिया गया। सुरभि महिला मंडल के द्वारा जब महिलाओं को कंबल का वितरण किया जा रहा था तब उनके चेहरे में एक खुशी भी देखने को मिली। इस दौरान सदस्यों ने महिलाओं को बताया कि कोरोना का नया रूप बेहद खतरनाक है इसलिए आप सभी लोग मास्क लगाकर ही बाहर निकलें और दिन में कई बार हाथों को धोते रहें।

कोरोना की पहली और दूसरी लहर में की सेवा

लाकडाउन के समय पर भी सुरभि महिला मंडल मुश्किल हालातों को देखते हुए मदद को आगे आई तरह के सेवा के कार्य इसके द्वारा किए गए थे। सुरभि महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रीति नागाचारी का कहना है कि समाज में हमें मदद के लिए हमेशा आगे आना चाहिए यह प्रयास होना चाहिए की हम मानवता की मिसाल पेश करें और जरूरतमंदों की मदद करें। इस अवसर पर श्रीमती आभा सक्सेना ,अपर्णा श्रीकृष्णा ,देवलीना चंद्रा ,कनकबली राव ,नूतन शर्मा ,उषा शर्मा, पूनम खमपरिया ,मनीषा घोष ,सुजाता पात्रो ,सुमित्रा प्रसाद , स्नेह नामदेव, सरोज चौरसिया ,नविता सक्सेना मौजूद रहीं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *