Thursday , April 17 2025
Breaking News

पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा आयोजित फिट इंडिया सतना हाफ मैराथन महिला पुरुष वर्ग प्रतिभागियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय दौड़ का आयोजन दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर मैदान में 5 दिसंबर को आयोजित होने वाली है। व्यवस्था समिति की महत्वपूर्ण बैठक राजीव व्यास की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक का संचालन सेवा न्यास  के राजेश त्रिपाठी नीलू ने किया। राजेश त्रिपाठी ने व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए सभी स्वयंसेवकों को अपने अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि देश भर से प्रतिभागी मैराथन दौड़ में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं उनके आवास भोजन की संपूर्ण व्यवस्था की विशेष देखभाल की जावे।

आज की बैठक में प्रमुख रूप से न्यास के सक्रिय कार्यकर्ता कृष्णा पांडे, कौशलेंद्र अग्रवाल, कामता पांडे, अभिनव रंजन त्रिपाठी, अरविंद सिंह पप्पू, संध्या उरमालिया, राधा श्रीवास्तव, विजय दुबे, राजेश गुप्ता, बीके शुक्ला, श्रीमती वंदना तिवारी, श्रीमती मोहिनी गुप्ता, दुर्गेश नारायण तिवारी, लोकेश गर्ग, अंशुल मिश्रा, कृष पीटर, सत्येंद्र यादव, विशाल चौधरी, राजेश त्रिपाठी नीलू एवं स्वयंसेवी पंडित गणेश प्रसाद में सेवा न्यास के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *