Saturday , May 11 2024
Breaking News

रविवार को विश्व मछुआ दिवस मनाया गया, जल प्रदूषण रोकने की शपथ दिलाई

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ विश्व मछुआ दिवस के अवसर पर 21 नवंबर को सहायक संचालक मत्स्योद्योग कार्यालय में विश्व मात्सकी दिवस मनाया गया।
सहायक संचालक मत्स्योद्योग अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्र के मत्स्य कृषकों को आमंत्रित कर शासन की मत्स्य पालन एवं मत्स्योद्योग की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्रचार-प्रसार सामग्री भी वितरित की गई। मत्स्य कृषकों को विश्व मछुआ दिवस पर जागरुक बनाने के उद्देश्य से जल प्रदूषण रोकने, दुरुपयोग रोकने एवं समस्त जल क्षेत्रों में मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में 90 प्रतिशत महिला मत्स्य कृषकों की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

सात दिवसीय मछुआ प्रशिक्षण संपन्न

मत्स्योद्योग विभाग द्वारा जिले के चिन्हित मत्स्य कृषक मछुआ को विभागीय अधिकारियों के माध्यम से शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवे मत्स्य पालन का 5 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
सहायक संचालक मत्स्योद्योग अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मत्स्य कृषकों में 39 सामान्य वर्ग, 14 अनुसूचित जनजाति वर्ग एवं 7 अनुसूचित जाति वर्ग के पुरूष एवं महिलाओं विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान 2 दिवसीय अध्ययन भ्रमण के तहत 17 नवंबर को प्रगतिशील मत्स्य कृषक दीशान्त सिंह ग्राम इटमा के फार्म हाउस ले जाकर विभिन्न प्रजाति की मछलियों का पालन दिखाया गया। इसी प्रकार 18 नवंबर को सभी मत्स्य कृषकों को मत्स्य बीज प्रक्षेत्र पोड़ी मैहर एवं पोड़ी (पिथौराबाद) स्थित बायो-फ्लाक्स मत्स्य पालन का अवलोकन कराया गया। प्रशिक्षण के समापन पर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र पोड़ी में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण में 80 प्रतिशत महिला मत्स्य कृषकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

तकनीकी एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में सीएलसी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 नवंबर से प्रारंभ

तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए एआईसीटीई नई दिल्ली द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार तकनीकी एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संस्था स्तर की काउंसलिंग की समय सारणी जारी की गई है
प्रवेश के लिए विद्यार्थी इंजीनियरिंग डिप्लोमा, डिप्लोमा नॉन पीपीटी, डिप्लोमा अंबेडकर-एकलव्य योजना बेचलर आफ टेक्नोलॉजी, बी फार्मेसी, डी फार्मेसी, बीआर्क, फॉर्म डी, एकीकृत एमबीए, एकीकृत एमसीए, बैचलर इन होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, एमटेक, एम-ई पूर्णकालिक, एम फार्मेसी, एमबीए पूर्णकालिक, एमसीए, एम आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों के लिए 22 नवंबर से 30 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। संस्था स्तर की काउंसलिंग के लिए पंजीयन करा चुके अभ्यार्थी को इच्छुक संस्था में सुबह 10रू30 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्वयं उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य होगा।
मेरिट के अनुसार प्रवेश की कार्रवाई की जाएगी। प्रवेश निरस्त करने की सुविधा 29 नवंबर को शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। रजिस्ट्रेशन 30 नवंबर को दोपहर 11 बजे तक किया जा सकेगा। विभाग की वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर प्रवेश नियम, विस्तृत समय सारणी, अभ्यर्थी मार्गदर्शिका, काउंसलिंग प्रक्रिया आदि की जानकारी उपलब्ध है।

प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रारंभ, ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन बंद

प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सत्र 2021-22 की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों की भौतिक रूप से उपस्थिति के साथ प्रारंभ हो गई हैं। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के पूरी क्षमता से खुलने पर ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन बंद होगा। ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन कर शत-प्रतिशत क्षमता के साथ पुस्तकालय एवं स्नातक, स्नातकोत्तर सभी कक्षाओं के लिए छात्रावास और मेस की व्यवस्था भी सुचारु रुप से चालू होगी।

कोरोना वायरस संक्रमण एवं बचाव के लिए विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों तथा छात्रावासों में 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को वैक्सीन के दोनों डोज़ लगाना अनिवार्य होगा। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा प्रथम चरण में प्रदेश के 45 से अधिक और 18 से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को वैक्सीन लगवाने के निर्देश हैं। ऐसे शैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र -छात्राएं जिनके द्वारा दोनों टीके नहीं लगाए गए हैं ,प्राचार्य द्वारा उन्हें दोनों टीके लगवाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। जो विद्यार्थी 18 नवंबर 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं किए, ऐसे विद्यार्थियों को टीकाकरण ना होने की स्थिति में महाविद्यालय आने की अनुमति होगी।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: नेशनल लोक अदालत 11 मई को

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2024 की दूसरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *