Sunday , May 19 2024
Breaking News

Amazing: Bulgaria में एक ऐसा शहर, जहां दुल्हनों की लगती है ‘मंडी’, माता-पिता खुद लगाते हैं बोली

Stara Zagora Bulgaria bride Market: digi desk/BHN/बुल्गारिया/  पूरी दुनिया में कई ऐसी अजीब चीजें, स्थान और परंपराएं हैं, जो हमें चौंकाती रहती है। आज हम आपको एक ऐसे शहर के बारे में बता रहे हैं, जहां दुल्हनों की मंडी लगती है। इस शहर में खुलेआम दुल्हनों की बिक्री होती है और माता-पिता खुद अपनी बेटी की नीलामी लगाते हैं और जो व्यक्ति सबसे ज्यादा पैसा देता है, उसे अपनी बेटी सौंप देते हैं। दरअसल बुल्गारिया के Stara Zagora शहर में लड़कियों की शादी करने की ऐसी ही परंपरा है। माता-पिता बोली लगाकर ही अपनी बेटी का रिश्ता तय करते हैं।

एक साल में 4 बार सजती है दुल्हनों की मंडी

बुल्गारिया की स्तारा जागोर (Stara Zagora, Bulgaria) नाम की जगह पर दुल्हनों की ये मंडी साल में चार बार सजती है और यहां शादीशुदा युवक भी दूल्हे बनकर पहुंचते हैं और अपने मनपसंद दुल्हन को ज्यादा से ज्यादा बोली लगाकर खरीदने की कोशिश करते हैं। आमतौर पर इस बाजार में बिकने वाली लड़कियां नाबालिग होती हैं। अधिकांश लड़कियों की उम्र मात्र 13 से 17 साल होती है।

कलाइदझी समुदाय लगाता है दुल्हनों का बाजार

Stara Zagora शहर में अधिकांश आबादी कलाइदझी समुदाय (Kalaidzhi Community) के लोगों की है और इस समाज में शादी करने की ऐसी परंपरा सदियों से चली आ रही है। सबसे खास बात ये है कि दुल्हनों की खरीद-बिक्री में इस समुदाय के बाहर का कोई व्यक्ति हिस्सा नहीं ले सकता है। नीलामी में सिर्फ कलाइदझी समुदाय के युवा ही हिस्सा लेते हैं।

Stara Zagora में रहते हैं 18000 कलाइदझी

कलाइदझी समाज के करीब 18000 लोग Stara Zagora में रहते हैं और इस समुदाय की लड़कियों को भी इस परंपरा से कोई खास आपत्ति नहीं होती, क्योंकि उन्हें शुरू से ही मानसिक तौर पर तैयार किया जाता है। परंपरागत रूप से शादी होने के कारण किसी ने अभी तक इस परंपरा पर आपत्ति भी नहीं ली है। दरअसल इस समुदाय के लोग अपनी बेटियों को ज ज्यादा पढ़ाते नहीं है।

300 से 400 डॉलर में बिकती है लड़कियां

दुल्हनों की मंडी में ऐसी लड़की की बोली ज्यादा लगती है, जो दूल्हे को पसंद आ जाती है और साथ में घर का कामकाज भी अच्छे से जानती हो। इस बाजार में लड़कियों का सौदा 300 से 400 डॉलर तक में होता है। दुल्हनों के बाजार में पहुंचने के लिए ये लड़कियां कई दिनों पहले से ही तैयारी शुरू कर देती हैं ताकि बोली में ज्यादा से ज्यादा पैसा मिल सके।

About rishi pandit

Check Also

अफगानिस्तान में गोलीबारी में 3 विदेशी पर्यटकों की मौत

काबुल अफगानिस्तान (Afghanistan) में लंबे समय से आपराधिक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *