Monday , May 20 2024
Breaking News

Anniversary: कॉमेडी के बादशाह थे जसपाल सिंह भट्टी, फ्लॉप शो से मिली पहचान

Jaspal Singh Bhatti Death Anniversary: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ भारत के बेहतरीन कॉमेडी कलाकारों में से एक स्वर्गीय जसपाल सिंह भट्टी को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्हें प्यार से कॉमेडी का राजा कहा जाता था। जसपाल अपने राजनीतिक व्यंग्य और आम आदमी पर चुटकुलों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की। वह जल्द घर-घर में अपनी जगह बना ली। आज (सोमवार) 25 अक्टूबर अभिनेता की नौवीं पुण्यतिथि है। ऐसे में जानते हैं उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य।

जसपाल सिंह भट्टी का जन्म 3 मार्च 1955 को अमृतसर में हुआ था। वह एक राजपूत सिख परिवार से थे। उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। वह एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। उनका शो ‘फ्लॉप शो’ पहली बार 1989 में डीडी नेशनल पर प्रसारित हुआ था। उन्होंने खुद सीरियल का लेखन और निर्देशन भी किया था। बाद में, उन्होंने दूरदर्शन के लिए लोकप्रिय टीवी श्रृंखला ‘उल्टा पुल्टा’ और ‘नॉनसेंस प्राइवेट लिमिटेड’ में एक्टिंग और डायरेक्शन भी किया।

1999 में, उन्होंने अपनी पहली निर्देशित फीचर फिल्म ‘महौल ठीक है’ का निर्देशन किया। यह एक सफल पंजाबी कॉमेडी फिल्म थी। भट्टी सब टीवी के कॉमेडी शो ‘कॉमेडी का किंग कौन’ में जज के तौर पर भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने मोहाली में ‘जोक फैक्ट्री’ नाम से एक ट्रेनिंग स्कूल और एक स्टूडियो शुरू किया था।
जसपाल सिंह भट्टी ने 2008 में अपनी पत्नी सविता के साथ रियलिटी शो नच बलिए में भाग लिया। भट्टी ने ‘आ अब लौट चलें’, कुछ ना कहो और ‘फन्ना’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। जसपाल को कई सम्मान प्राप्त हुए थे। उनमें सबसे महत्वपूर्ण पद्म भूषण (मरणोपरांत) 2013 है।

About rishi pandit

Check Also

कांस फिल्म फेस्टिवल मे कियारा आडवाणी ने बिखेरा जलवा, हाई स्लिट गाउन में लगीं बेहद ग्लैमरस

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने कांस फिल्म फेस्टिबल में अपना जलवा बिखेरा है। 14 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *