Wednesday , November 4 2026
Breaking News

PM Modi ने किया कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानिए, क्या है Airport की खासियत

PM modi inaugurate uttar pradesh kushinagar international airport: digi desk/BHN/लखनऊ/  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (बुधवार) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा भारत विश्व भर के बौद्ध समाज की श्रद्धा, आस्था, प्रेरणा का केंद्र है। उन्होंने कहा, ‘कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ये सुविधा एक प्रकार उनकी श्रद्धा को अर्पित पुष्पांजलि है।’

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े स्थानों को विकसित करने के लिए, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के निर्माण पर भारत द्वारा आज विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुशीनगर का विकास, यूपी सरकार और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में है। पीएम मोदी ने कहा, उड़ान योजना के तहत बीते कुछ सालों में 900 से अधिक नए रूट्स को स्वीकृति दी जा चुकी है। इनमें से 350 से अधिक पर हवाई सेवा शुरु भी हो चुकी है। 50 से अधिक नए एयरपोर्ट या जो पहले सेवा में नहीं थे, उनको चालू किया जा चुका है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का एविएशन सेक्टर प्रोफेशनली चले, सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता मिले, इसके लिए हाल में एयर इंडिया से जुड़ा बड़ा कदम देश ने उठाया है। ऐसा ही एक बड़ा रिफॉर्म डिफेंस एयरस्पेस को सिविल यूज के लिए खोलने से जुड़ा है।

वहीं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देश में 70 साल में केवल 74 एयरपोर्ट थे। सात साल के अंदर 54 हवाईअड्डे स्थापित कर, आज भारत में 128 एयरपोर्ट स्थापित हो चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली और कुशीनगर के बीच की डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत 26 नवंबर से होगी।’ कुशीनगर को 18 दिसंबर को मुंबई के साथ जोड़ा जाएगा और कुशीनगर को कोलकाता के साथ भी जोड़ा जाएगा।

 

About rishi pandit

Check Also

दिवाली पर घर जाने वालों को राहत, HRTC चलाएगा 266 स्पेशल बसें; दिल्ली-चंडीगढ़ से मिलेगी सुविधा

शिमला  दिवाली पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *