Wednesday , June 26 2024
Breaking News

मिलाद-उन-नबी पर्व पर कानून व्यवस्था हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/अपर कलेक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 30 अक्टूबर को मिलाद-उन-नबी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु 3 कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसके अनुसार तहसीलदार बी.के मिश्रा मो.नं.-9425472267 को नजीराबाद एवं रजा मस्जिद डालीबाबा, टिकुरिया टोला, नायब तहसीलदार आशुतोष मिश्रा मो.-9425846637 को गढि़या टोला, खूंथी एवं कंपनी बाग तथा हिमांशु भलावी मो.-9039429456 को पन्नीलाल चौक, जयस्तंभ चौक, दरवेज मस्जिद लोटन अखाड़ा एवं पुरानी कब्रिस्तान पर तैनात किया गया है।

कार्यपालिक मजिस्ट्रेट 30 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक निर्धारित कर्तव्य स्थल पर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे। संपूर्ण व्यवस्था का प्रभारी उपखंड मजिस्ट्रेट रघुराजनगर पी.एस.त्रिपाठी को बनाया गया है।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: सेना के जवान पर दुष्कर्म का केस दर्ज, युवती का आरोप- शादी का झांसा देकर की ज्यादती

शहडोल,भास्कर हिंदी न्यूज़/ थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया है कि सेना के जवान ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *