Monday , May 6 2024
Breaking News

By Election Khandwa: खंडवा में बोले सीएम शिवराज, कोयले पर निर्भरता कम करेंगे

Khandwa Lok Sabha By Poll:digi desk/BHN/ खंडवा/ मध्य प्रदेश में बिजली उत्पादन के लिए कोयले पर निर्भरता कम कर सूरज भगवान से बिजली उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए ओंकारेश्वर बांध के बेक वाटर में प्रस्तावित सौर ऊर्जा प्लांट से जल्द बिजली उत्पादन किया जाएगा। यह कोई नई घोषणा नहीं है। इस पर पहले से काम चल रहा है। निमाड़ के विकास पुरूष नंदकुमार सिंह चौहान के निधन की वजह से यह चुनाव हो रहा है। वे निमाड़ के विकास की गंगा के भागीरथी थे। मेरे चौथी बार मुख्यमंत्री बनने में उनका बड़ा योगदान रहा। खंडवा लोकसभा उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटील के समर्थन में ग्राम कालमुखी में चुनाव सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव हम नहीं चाहते, हम तो नंदू भैया को चाहते थे, वो जनता के लिए जीए। होश संभाला तब से जनता की सेवा में लगे रहे। उनके चरणों में प्रणाम करता हूं। कांग्रेस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मेरे छोटे भांजे-भांजी कांग्रेस शासन काल में प्रदेश की दुर्गती से वाकिफ नहीं है। वे जानते नहीं हैं। पहले सड़क पर गड्ढ़े या गड्ढ़े में सड़क है पता नहीं चलता था। आज कांग्रेस बगैर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चल रही है। सोनिया मैडम कार्यकारी अध्यक्ष है, तो राहुल गांधी पार्टी में कुछ भी नहीं हैं, फिर भी पंजाब में मुख्यमंत्री बदल दिया। कांग्रेस सर्कस हो गई है।

सभा को संबोधित करने के लिए हैलीकाप्टर से मुख्यमंत्री 2.45 बजे कालमुखी पहुंचे। मंच से सभा में उपस्थित लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसके बाद कन्या पूजन किया गया। भाषण के दौरान कालमुखी क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता के बाद कई कार्यों की शुरुआत का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया।

मंच पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, विधायक देवेंद्र वर्मा, पंधाना विधायक राम दांगोरे, भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, भाजपा महामंत्री अरूण सिंह मुन्ना, राजेश तिवारी, राजेश डोंगरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संतोष राठौर, अर्चना चिटनिस, हर्षवर्धन सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष कैलाश पाटीदार, मोहन गंगराड़े, मीसाबंदी सहित भाजपा नेता मौजूद थे। सभा का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले ने किया।

About rishi pandit

Check Also

कोटेश्वर महादेव धाम बन सकता है धार्मिक पर्यटन केंद्र

धार. लेबड़-नयागांव फोरलेन पर कानवन से 12 किमी दूर विध्याचंल की सुरम्य पहाड़ियों में स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *