Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Satna: CM शिवराज सिंह को लेकर सतना आ रहा हेलीकाप्टर भटक कर यूपी पहुंचा, भाजपा ने एविएशन कंपनी से मांगा जवाब

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर रैगांव और पृथ्वीपुर में भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन पत्र जमा कराने के लिए गया हेलीकाप्टर गलती से उत्तर प्रदेश के बबीना कैंट एरिया पहुंच गया था। यहां एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) ने अनुमति नहीं होने के कारण हेलीकाप्टर को रोकने के निर्देश दिए। जब यह स्पष्ट हो गया कि हेलीकाप्टर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं तो फिर जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद हेलीकाप्टर खजुराहो उतरा।

इस पूरी प्रक्रिया में करीब 15 मिनट का समय लगा था। प्रदेश भाजपा ने इस पूरे मामले में एविएशन कंपनी से जवाब मांगा है। मुख्यमंत्री गत आठ अक्टूबर को सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र और निवा़ड़ी जिले के पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशियों का नामांकन जमा कराने थे।

भोपाल स्थित स्टेट हैंगर से भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा उपलब्ध कराए गए हेलीकाप्टर से उन्हें खजुराहो पहुंचना था, लेकिन हेलीकाप्टर भटक गया। आवश्यक अनुमति संबंधी जांच के बाद खजुराहो में हेलीकाप्टर उतरा। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी भी जताई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि कोई गंभीर मामला नहीं था। कंपनी को अनुमति लेनी होती है। उससे इस चूक के लिए जवाब भी मांगा है।

 

 

About rishi pandit

Check Also

दीपावली से पहले सतना में 4.5 क्विंटल संदिग्ध मिठाई जब्त, यूपी से बस में लाया गया था खोवा

सतना   दीपावली आते ही मिठाई की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में बाहर से जानलेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *