Sunday , May 19 2024
Breaking News

Satna: नशामुक्त भारत अभियान के तहत 8 अक्टूबर तक चलाये जायेंगे कार्यक्रम

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण सौरभ सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के उपलक्ष्य में मद्य निषेध सप्ताह 8 अक्टूबर 2021 तक चलाया जा रहा है। जिसके तहत सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। जिसके अनुसार 5 अक्टूबर को जनपद पंचायत उचेहरा की शासकीय माध्यमिक शाला पोंड़ी में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक एवं ग्राम पंचायत पोंड़ी में दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक तथा 6 अक्टूबर को जनपद पंचायत रामपुर बघेलान की शासकीय हाई स्कूल सज्जनपुर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक एवं ग्राम पंचायत सिधौली में दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

इसी प्रकार 7 अक्टूबर को जनपद पंचायत अमरपाटन की शासकीय स्कूल ककरा में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक एवं ग्राम पंचायत पाल में दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक तथा 8 अक्टूबर को जनपद पंचायत मैहर की शासकीय स्कूल डेलहा में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक एवं ग्राम पंचायत जीतनगर में दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

विज्ञापन तथा समाचारों के अवलोकन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कटेसरिया ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र रैगांव के उप निर्वाचन के दौरान जिला स्तर पर गठित एमसीएमसी समिति में मीडिया सर्टिफिकेशन व पेड न्यूज से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया में प्रकाशित विज्ञापन तथा प्रिंट मीडिया के समाचारों के अवलोकन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहावल को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुये सहायक कर्मचारियों को तैनात किया गया है। यह समिति संयुक्त कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक एफ-24 में कार्य संपादित करेगी। इस समिति में सहकारी निरीक्षक सुजीत सिंह, सहायक ग्रेड-2 कामता प्रसाद वर्मा, दानबहादुर सिंह, बीसीएनआरएलएम सप्तेन्द्र मिश्रा, कम्प्यूटर ऑपरेटर कल्पना गर्ग एवं भृत्य लालजी कुशवाहा को तैनात किया गया है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: समर्थन मूल्य पर अब गेंहू की खरीद होगी 31 मई तक

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले भर में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से गेंहू का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *