Friday , May 3 2024
Breaking News

Satna: कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र 62 रैगांव के उप चुनाव में संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिये नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिये गये हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कटेसरिया द्वारा जारी आदेशानुसार निर्वाचन क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिये मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक अवधिया को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार विकासखंड चिकित्सा अधिकारी सोहावल एवं नागौद को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

कोविड टीकाकरण में दूसरे डोज का आंकडा डेढ़ करोड़ पार

कोविड टीकाकरण महाअभियान में प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की डेढ़ करोड़ से अधिक दूसरी डोज़ नागरिकों को लगाई जा चुकी है। सभी नागरिकों को वैक्सीन की दोनों डोज़ लगाने के लिये प्रयासों को गति दी गयी है। प्रदेश में अब तक वैक्सीन की 4 करोड़ 82 लाख 2 हजार 646 प्रथम डोज़ लगायी गयी है।
संचालक एनएचएम (टीकाकरण) डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में 6 करोड़ 32 लाख 51 हजार 229 कोरोना के टीके लगाये जा चुके है। इनमें 4 करोड़ 82 लाख 2 हजार 646 प्रथम डोज और एक करोड़ 50 लाख 48 हजार 583 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कुल 5 करोड़ 49 लाख अनुमानित लक्ष्य के विरूद्ध दूसरी डोज 37 प्रतिशत को लागाई गई है। 30 सितंबर की दोपहर तक 2 लाख 57 हजार 512 व्यक्तियों को कोरोना टीके लगाये गये। कोरोना टीके लगाने का अभियान लगातार जारी है।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर आयोजन शुक्रवार को 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य संस्थान भोपाल के आदेशानुसार एक अक्टूबर 2021 को अंतर्राष्ट्रीय वृ़द्ध दिवस के अवसर पर जिले में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। अपर कलेक्टर राजेश शाही ने कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुये संबंधितों को अंतर्राष्ट्रीय वृ़द्ध दिवस का कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये हैं।

जिले में अब तक 800.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में इस वर्ष 1 जून से 30 सितम्बर 2021 तक 800.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 1073.1 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 1123.1 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 625.1 मि.मी., बिरसिंहपुर में 854.5 मि.मी., रामपुर बघेलान में 632 मि.मी., नागौद में 1062 मि.मी., जसो (नागौद) में 482.5 मि.मी, उचेहरा में 811 मि.मी, मैहर में 496 मि.मी., अमरपाटन में 712 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 930.9 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 786.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

About rishi pandit

Check Also

Rewa: ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’..प्रेमी-प्रेमिका बने एक दूसरे के दुश्मन, दोनों के बीच खूनी खेल

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ रीवा जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *