Friday , May 3 2024
Breaking News

Satna: नदी में नहाने गए दो युवक डूबे, 20 घंटे बाद बचाव दल को मिली दोनों की लाशें 

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत बचबाई गांव में रविवार दोपहर सेमरवाल नदी में नाहने गए दो युवक डूब गए थे जिनका अब जाकर 20 घंटे बाद शव मिला है। दोनों युवकों के शव को होमगार्ड के रेस्क्यू दल ने दूसरे दिन खोज निकाला है।

पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि बचबाई गांव के निवासी 21 वर्षीय गौरव सिंह पिता सुरेश सिंह और 25 वर्षीय प्रशांस सिंह पिता राम बहादुर सिंह अन्य नौ साथियों के साथ रविवार दोपहर सेमरवाल नदी में बने स्टाप डेम में नहाने गए थे तभी पैर फिसलने से गौरव डूबने लगा जिसे बचाने प्रशांत ने भी छलांग लगा दी तो दोदनों गहराई में तेज बहाव के साथ डूबने लगे।

अन्य साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों लापता हो गए। घटना की जानकारी परिजनों सहित पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश की लेकिन दोनों युवकों का कोई पता नहीं चला। वहीं पुलिस ने तैराकों के साथ बोट भी भेजी जिससे रविवार शाम तक रेस्क्यू जारी रहा लेकिन युवकों का कोई सुराग नहीं लगा। शाम अधिक और अंधेरा बढ़ने के कारण पुलिस ने रेस्क्यू रोक दिया था जो कि आज सुबह से एक बार फिर शुरू किया गया। लगभग 20 घंटे बाद आज साढ़े 10 बजे तक दोनों युवकों के शव रेस्क्यू दल ने बरामद कर लिए हैं।

भेज गया पोस्टमार्टम के लिए

होमगार्ड्स की एसडीआरएफ टीम को आज सुबह पहले प्रशांत सिंह का शव बरामद हुआ जिसके कुछ देर बाद गौरव सिंह का भी शव बरामद कर लिया गया। दोनों के शव की जांच कर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने घटना की जांच भी शुरू कर दी है।

About rishi pandit

Check Also

Rewa: ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’..प्रेमी-प्रेमिका बने एक दूसरे के दुश्मन, दोनों के बीच खूनी खेल

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ रीवा जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *