Monday , April 29 2024
Breaking News

Satna: 15 सितम्बर से डेंगू पर प्रहार के महाअभियान का आगाज

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/वर्षा ऋतु उपरांत मच्छर जनित बीमारियों के फैलने की संभावना होती हैं। प्रदेश के कुछ जिलों में डेंगू के प्रकरण प्रकाश में आ रहे हैं। वर्तमान समय में वर्षा ऋतु होने सें वैक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया इत्यादि के संभावित प्रसार को देखते हुए इनके बचाव एंव नियंत्रण के लिये 15 सितम्बर से सम्पूर्ण जिले मेंं ’’डेंगू पर प्रहार’’ का महाअभियान प्रारंभ किया जा रहा हैं। इस अभियान में डेंगू से बचाव एंव नियंत्रण के उपाय की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिये क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जावेगा। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में डेंगू से बचाव एवं नियंत्रण गतिविधियां संचालित किये जाने के दल गठित किया जायेगा। दल में मुख्यतः ग्राम की आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत कर्मी, बहु.स्वा.कार्यकर्ता, नॉन मेडिकल असिसटेंट, मलेरिया निरीक्षक, व्हीबीडी टेक्नी.सुपरवाईजर इत्यादि मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामों के प्रत्येक घरों में लार्वा सर्वे, स्प्रेस स्प्रे, जल-जमाव का निस्तारीकरण एंव बुखार रोगियों की जांच एवं उपचार का कार्य किया जावेगा।

जन समुदाय से अपील की गई है कि अभियान के दौरान आपके घर में आये सर्वे दल को पूर्ण सहयोग देकर इस अभियान को सफल बनाने की दिशा में अपना योगदान दें। अपने घरों में मच्छर जाली लगावें, आम-जन को पूरी बांह के कपड़े तथा कीटनाशक उपचारित मच्छरदानी रात को एवं दिन में सोते समय उपयोग करें। घरों में पानी के कंटेनरों की साप्ताहिकी रूप से नियमित साफ-सफाई करें। अपने घरों के आस-पास पानी को जमा न होने दें। घरों के छतों पर बेकार टायर, फूलदान, गमलों पर अनावश्यक पानी को जमा न होने दें एवं जमा हुए पानी को निकाल दें। घर के किसी भी सदस्य को बुखार आने पर खून की जांच स्वास्थ्य कार्यकर्ता या नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर करवायें।

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *