Sunday , April 28 2024
Breaking News

Rewa: विस अध्यक्ष गिरीश गौतम ने किया मऊगंज तथा देवतालाब अस्पतालों का आकस्मिक निरीक्षण

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने शासकीय अस्पताल मऊगंज तथा शासकीय अस्पताल देवतालाब का आकस्मिक निरीक्षण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों अस्पतालों में उपचार व्यवस्था बेहतर करने तथा साफ-सफाई के निर्देश दिये। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रोगों से पीड़ित होने पर ही कोई भी व्यक्ति अस्पताल आता है उसे पूरी मानवीय संवेदना के साथ उपचार सुविधा उपलब्ध करायें। सभी डॉक्टर और अन्य चिकित्सा कर्मचारी समय पर अस्पताल में उपस्थित होकर अपने दायित्व का निर्वहन करें। रोगियों की सेवा बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है। विधानसभा अध्यक्ष ने 5 डॉक्टरों सहित कई अन्य कर्मचारियों के बिना अवकाश लिए अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त की। विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर उपस्थित कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा को अनुपस्थितों को कारण बताओ नोटिस देते हुए कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो शासकीय सेवक जनता की सेवा नही कर सकता उसे शासकीय सेवा में रहने का भी अधिकार नही है।

किया स्टोर का निरीक्षण

विधानसभा अध्यक्ष ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, स्टोर का निरीक्षण किया। उन्होंने उपचार कराने के लिए आये रोगियों तथा उनके परिजनों से उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मौके पर उपस्थित कलेक्टर इलैयाराजा टी ने कहा कि दोनों अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करायेंगे। लापरवाह डॉक्टरों तथा अन्य कर्मचारियों पर कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के समय जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल गौतम, सुरेन्द्र सिंह चंदेल, एसडीएम मऊगंज ओपी द्विवेदी, बीएमओ पंकज सिंह तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ग्राम जुड़मनिया में किया पानी की टंकी का लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने देवतालाब के सीमिप ग्राम जुड़मनिया में पानी की टंकी का लोकार्पण किया। इसका निर्माण पीएचई विभाग द्वारा जल जीवन मिशन द्वारा 99 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत से किया गया है। इससे 440 घरों को नल से जल की आपूर्ति शुरू हो गई है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री हर गरीब की चिंता कर रहे हैं। 2024 तक हर कच्च्‌ाा आवास बनाया जायेगा। अन्न उत्सव के माध्यम से निश्शुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। आगामी 7 से 9 सितम्बर तक उचित मूल्य दुकानों में समारोह पूर्वक पात्र गरीब परिवारों को निश्शुल्क खाद्यान्न वितरित किया जायेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की उच्च्‌ प्राथमिकता की योजना है। इसका कार्य आगामी 2 वर्षों में पूरा हो जायेगा। इससे देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में नल से जल की आपूर्ति की व्यवस्था हो जायेगी। अब पानी के लिए हैण्डपंप पर निर्भरता नही रहेगी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान करने में दिखाया उत्साह

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ लोकतंत्र के महापर्व में लोकसभा निर्वाचन के दौरान सतना जिले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *