Friday , October 30 2026
Breaking News

MP: युवक की गर्दन काटकर हत्या करने के बाद उसी के खेत में दफना दिया शव, 32 दिन बाद निकला बाहर

Madhya pradesh damoh in damohs gugrakala village after killing a young-man by slitting his neck his body was buried in his own field came out after 32 days damoh news: digi desk/BHN/दमोह/ दमोह जिले के बटियागढ़ थाना के गूगराकला गांव में 32 दिन पहले लापता हुए युवक का शव रविवार को उसके ही खेत में जमीन के अंदर गड़ा मिला। मृतक की गर्दन नहीं मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में खुदाई कराकर शव को बाहर निकाला गया।

बटियागढ़ थाना के केरवना चौकी अंतर्गत आने वाले गूगराकलां गांव निवासी देव सिंह पिता गुलाब सिंह 26 मार्च से लापता हो गया था। परिजनों के द्वारा खोजबीन करने के बाद केरबना चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बटियागढ़ थाना के एसआई शेष कुमार दुबे ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी देते हुए बताया कि युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों द्वारा थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन भी की थी और उसी दौरान होली का त्यौहार भी पड़ा था।

पुलिस की खोजबीन के दौरान युवक का कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को सूचना मिली कि मृतक के गल्ले वाले खेत के पास से काफी बदबू आ रही है और जमीन में शव के गड़े होने जैसी घटना भी लग रही है। एसपी को सूचना देने के बाद उनके निर्देश पर एफएसएल टीम और बटियागढ़ थाना पुलिस गूगराकला गांव में मृतक के खेत में पहुंची और नायब तहसीलदार योगेंद्र चौधरी की मौजूदगी में खुदाई कराई गई तो शव जमीन के अंदर से निकला है।शव पूरी तरह से सड़ चुका है।

आरोपियों ने काट दी गर्दन
एसआई दुबे ने बताया कि संभवत: आरोपियों ने युवक की हत्या करने के बाद उसकी गर्दन काटकर जंगल में कहीं फेंक दी होगी, क्योंकि समीप से ही जंगल लगा हुआ है और शव को उसीके खेत में दफना दिया जिसे पुलिसबल की मौजूदगी में खुदाई कर बाहर निकाला गया, लेकिन गर्दन नहीं मिली है।

मृतक के खेत में ही मिला शव
इस हत्याकांड की सबसे बड़ी बात यह है कि मृतक की हत्या कर उसका शव उसीके खेत में दफना दिया गया और परिजनों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं लगी। जबकि उनके द्वारा गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बटियागढ़ ले जाया गया है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर एयरपोर्ट से 13 राज्यों के 17 शहरों के लिए 42 उड़ानें, रोजाना 11 हजार यात्री कर रहे सफर

इंदौर  देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *