Thursday , May 2 2024
Breaking News

Anuppur: भाइयों की कलाई पर सजेगी गोबर से बनी राखियां 

अनूपपुर, भास्कर हिंदी न्यूज़/ रक्षाबंधन के त्यौहार में भाइयों की कलाई पर इस बार विदेशी नहीं बल्कि जिले में गोबर से बनाई गई राखी बहना बांधेगी। यह राखियां पूरी तरह से इको फ्रेंडली भी है। जिले के जैतहरी तहसील क्षेत्र के ग्राम अंजनी में प्रज्ञा मंडल और स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गोबर एवं पवित्र वस्तुओं द्वारा राखी बनाई गई है जिले के बाजारों में यह स्वदेशी राखियां पहुंच गई हैं और लोगों के द्वारा पसंद भी खूब की जा रही हैं।

चीनी राखियों का आना बंद होने के बाद अब देश में बनी ही राखी बाजार में पहुंच रही हैं जिससे राखी बनाने वाले मजदूरों को रोजगार मिल रहा है और राखी बनाने वाले लोग आत्मनिर्भर हो रहे हैं। जैतहरी तहसील क्षेत्र के ग्राम अंजनी स्थित है प्रज्ञा मंडल गौशाला संस्था की पहल पर यहां की गंगा अजीविका स्व सहायता समूह द्वारा इस वर्ष गोबर की राखियां बनाने का काम शुरू किया गया है। इन राखियों की अच्छी मांग भी बनी हुई है। प्रज्ञा मंडल के संचालक भारत राठौर ने बताया कि संस्था गायत्री परिवार से संबंधित है और गोशाला का संचालन करती है। गाय की हर वस्तु पवित्र और उपयोगी है। गाय के गोबर से राखियां बनाने का नवाचार शुरू किया गया। गंगा अजीविका स्व सहायता समूह की पांच महिला सदस्यों द्वारा इन राखियों का निर्माण किया जा रहा है। जुलाई माह से राखी बनाने का कार्य शुरू किया गया है। विभिन्न डिजाइन में यह राखियां तैयार की गई है। राखी बनाने में गोबर, तुलसी, गंगाजल, मौली धागा और हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है ताकि राखी आकर्षक लुक में नजर आए। राखी निर्माण के दौरान गायत्री मंत्र से इन्हें अभिव्यक्त भी किया गया है।

स्व सहायता समूह के दो सदस्य इंद्रावती राठौर और कुमारी शालिनी राठौर ने नागपुर गायत्री परिवार से राखी बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया और अब यह महिलाएं स्थानीय स्तर पर स्वदेशी राखियों का निर्माण कर रही हैं। संस्था का पहला वर्ष और पहला प्रयास है। करीब 4 हजार राखियां बनाई गई हैं। गोबर से बनी राखियों की बात करें तो बाजार में उपलब्ध अन्य राखियों की तुलना में इनके दाम भी कम है। 10 से 20 रुपए गोबर से बनी राखी का मूल्य रखा गया है। बता दे यह संस्था पर्यावरण को देखते हुए पूरी तरह इको फ्रेंडली राखियां तैयार की है। अनूपपुर जिले सहित शहडोल जिले में यह राखियां बाजार में उपलब्ध कराई गई हैं तथा छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में भी गोबर से बनी राखी भेजी गई हैं।

About rishi pandit

Check Also

Rewa: ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’..प्रेमी-प्रेमिका बने एक दूसरे के दुश्मन, दोनों के बीच खूनी खेल

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ रीवा जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *