Pulkit samart shared photo with girlfriend kriti kharbanda :digi desk/BHN/ सलमान खान (Salman Khan) की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा (Shweta Rohira) को तलाक देने के बाद पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) का नाम अभिनेत्री कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) के साथ जुड़ गया है। पुलकित और कृति का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों अकसर एक साथ नजर आते हैं। वह सोशल मीडिया पर कपल की फोटोज और वीडियो भी वायरल होती है। अब हाल ही में सलमान के एक्स जीजा ने एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनके साथ गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा भी हैं। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
स्वीमिंग पूल में साथ आए नजर
एक्टर पुलकित सम्राट ने अपनी प्रेमिका कृति खरबंदा के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में कपल स्विमिंग पूल में साथ नजर आ रहे हैं। वहीं एक्ट्रर्स पुलकित को किस कर रही हैं। इस फोटो में एक्टर ने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है। बस दिल वाली ईमोजी बनाकर अपने प्यार का इजहार किया है।
प्यार में डूबा कपल
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की इस फोटो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। यूजर्स दोनों की तस्वीर की तारीफ करे रहे हैं। ज्यादातर फैंस ने हॉट कपल कमेंट किया है। वहीं कई लोगों ने हार्ट और आग इमोजी बनाकर रिएक्शन दिया है।
काफी समय से हैं रिलेशनशिप में
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। अब फैंस को दोनों की शादी का इंतजार है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौकान कृति ने शादी पर कहा कि अब तक इसपर हम दोनों की बात नहीं हुई है। मैं अपनी जिंदगी को लेकर ओपन रही हूं, जब करूंगी सबको पता चल जाएगा।