Monday , April 29 2024
Breaking News

Satna: सतना के ‘लाल’ ने फिर किया कमाल, रत्नेश पाण्डेय ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को किया फतह

8 दिन यात्रा के दौरान सबसे कठिनतम चढ़ाई को चढ़ने में मिली सफलता

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/सतना जिले के रहने वाले मध्य प्रदेश के पहले आधिकारिक पर्वतारोही रत्नेश पाण्डेय एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वे अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोंटी माउंट किलिमंजारो को फतह किया।

रत्नेश पाण्डेय ने बताया कि 14 जुलाई  को 14980 फीट ऊंचे माउंट मेरु और 21 जुलाई  को 19340 फीट ऊंचे माउंट किलिमंजारो को चढ़ने के बाद प्रदेश में नया रिकार्ड बनाया है।

8 दिनी यात्रा के दौरान सबसे कठिनतम चढ़ाई को चढ़ने में सफलता पाई है, जो धरती से 19340 फीट की उंचाई पर है। उल्लेखनीय है क़ि रत्नेश पाण्डेय ने पूर्व में भी कई जोखिम भरे कारनामे करते हुए लोगों को हैरान किया है एवं कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

रत्नेश पांडेय का नाम मोटर बाइक में स्टंट करने के लिए गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज़ किया गया है तथा उन्हें खेल अलंकरण सम्मान भी दिया जा चूका है।

About rishi pandit

Check Also

MP: किसान के बेटे के अंगों ने बचाई पांच जिंदगी, हार्ट और लग्स चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे अहमदाबाद

Madhya pradesh indore indore organs of farmer s son saved five lives heart and legs …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *