सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़। बदेरा थानान्तर्गत बड़रिया मोड़ पर गुरुवार को दो कारों में भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना आसपास के लोगों ने 100 डायल को दी। सड़क हादसे की खबर मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम से बदेरा थाने के स्टाफ व एफआरवी को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए।
सूचना मिलने पर थाना बदेरा एवं कंट्रोल रूम सतना का एफ़आरवी स्टाफ आरक्षक – भागीरथ मीना और पायलट ऋषि पाण्डे ने घटना स्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बताया कि बड़रिया मोड़ पर दो कार अनियंत्रित होकर आपस मे टकरा गईं जिससे कार मे सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को डायल 100 द्वारा उपचार हेतु शासकीय अस्पताल मैहर मे भर्ती कराया गया। घायलों में कुछ लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस द्वारा सड़क हादसे की जांच कर रही है।