Friday , July 5 2024
Breaking News

Anuppur: पयारी कैप में रखी धान सुरक्षा के अभाव में भीग कर हो रही खराब

अनूपपुर,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के पयारी नंबर एक गांव में धान भंडारण के लिए वेयरहाउस द्वारा ओपन कैप का निर्माण कराया गया है। यहां रखी 29 हजार धान असुरक्षा के अभाव में बरसात होने पर भीग रही है। बड;ी मात्रा में यहां धान की बोरियां गीली हो चुकी हैं और अनाज की बोरियां सिलाई खुलने से गिर रही है कुछ बोरियों में तो अनाज का अंकुरण भी हो चुका है। यहां धान खरीदी केंद्र से लाई गई धान नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा वेयरहाउस को सौंपी गई है।वेयरहाउस की देखरेख में यहां के ओपन कैंप में धान का भंडारण कराया गया है। मीलिंग ना होने से कई माह से यह धान रखी हुई है। इस मामले में वेयरहाउस सहित नागरिक आपूर्ति निगम विभाग लापरवाह बना हुआ है और यह सब खादय एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल के गृह जिले में हो रहा है। लगभग 5 लाख कीमत की धान पयारी नंबर 1 में रखी हुई है जो धीरे-धीरे खराब होती जा रही है। यहां बेयर हाउस के बने 170 स्टेज में लगभग 4 लाख 50 बोरियां करीब 29 हजार क्विंटल धान रखी हुई है। जिसमें कई स्टेज की धान खराब हो गयी है।

ओपन कैप में धान के 170 स्टेज बनाए गए हैं जिनमें धान को रखा जाता है जिन तिरपालों से इन स्टेज को ढ़का जाता है उनमें ही लापरवाही के चलते ये हालात बने है।बारिश हवा से त्रिपाल खराब हो चुकी हैं और उनके नीचे रखी धान की बोरियां पानी मे भींग चुकी है। करोड़ों की धान असुरक्षित रखी हुई है और संबंधित अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं।

 

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: आकांक्षी विकासखण्डों में चलेगा 30 सितम्बर तक सम्पूर्णता अभियान

मझगवां विकासखण्ड में हुआ शुभारंभ सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारत सरकार नीति आयोग द्वारा 4 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *