Friday , July 5 2024
Breaking News

मंडी शुल्क 50 पैसे किये जाने पर कैट ने मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री का आभार जताया

सतना | मध्यप्रदेश शासन द्वारा मंडी शुल्क को कम किये जाने की मांग एक लंबे समय से कैट के द्वारा की जा रही थी। व्यापारियों के शीर्ष संगठन कैट के प्रदेश सचिव अशोक दौलतानी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने पूर्व राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्व. कैलाश अग्रवाल  के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर मंडी शुल्क को कम किये जाने की बात रखी थी।
सोमवार को मध्यप्रदेश कैट महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में भेंट की और मंडी शुल्क को कम किये जाने की बात पुनः दोहराई। अशोक दौलतानी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन के सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि एक रुपये 75 पैसे के स्थान पर मंडी शुल्क 50 पैसे किये जाने के मौखिक आदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री की ओर से प्राप्त हो गये हैं। इसका विधिवत आदेश शीघ्र जारी किया जाएगा। कैट मध्यप्रदेश प्रदेश सचिव अशोक दौलतानी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
कैट सतना जिला महामंत्री नरेंद्र जैन जिला मंत्री पवन मलिक ने कहा कि अब मध्यप्रदेश शासन द्वारा इसके आदेश निकलने के उपरांत मध्यप्रदेश पूरे देश के उन राज्यों में शामिल हो जायेगा, जहां सबसे कम दर मंडी शुल्क के रूप में ली जाती है।

कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, प्रदेश महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने व्यापारी हितों की अन्य समस्याओं के लिए शीघ्र ही कैट के प्रतिनिधिमंडल का मुख्यमंत्री जी से मिलने का समय मांगा है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: आकांक्षी विकासखण्डों में चलेगा 30 सितम्बर तक सम्पूर्णता अभियान

मझगवां विकासखण्ड में हुआ शुभारंभ सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारत सरकार नीति आयोग द्वारा 4 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *