Monday , April 14 2025
Breaking News

लायंस क्लब के तत्वाधान में किया गया वृक्षारोपण

275 पौधों का संरक्षण कर जनमानस को दिया संदेश

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/अंतरराष्ट्रीय समाज सेवी संस्था लायंस क्लब सतना हेल्पिंग हैंड्स द्वारा 10 जून गुरुवार को प्रातः 09:30 बजे शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय महदेवा में वृक्षारोपण किया। लायंस अध्यक्ष लायन आलोक त्रिपाठी ने बताया कि स्वर्गीय राकेश त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर 24 पौधें ट्री गार्ड सहित लगाए गए। सचिव लायन धर्मेंद्र सेन ने बताया कि विगत 3 वर्षों से वृक्षारोपण कर 275 पौधों का 100 प्रतिशत संरक्षण कर जनमानस को भी वृक्षारोपण उपरांत पौधों के संरक्षण का संदेश दिया है।

बक्सवाहा जंगल कटाई का विरोध

लायंस माइक्रो कैबिनेट चेयरपर्सन लायन पवन मलिक ने बताया कि इस अवसर पर लायंस क्लब द्वारा बक्सवाहा के जंगलों की कटाई का विरोध करते हुए देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुखिया से बक्सवाहा जंगल में लाखों पेड़ों को जीवनदान देने की मांग की।

यह रहे उपस्थित

पीआरओ लायन जितेंद्र साबनानी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आलोक त्रिपाठी, पवन मलिक, पंडित चंद्र कमल त्रिपाठी दादू, धर्मेंद्र सेन, राज नारायण तिवारी राजा, जितेंद्र साबनानी, जितेंद्र गर्ग, विजय गौतम, राजेश त्रिपाठी नीलू, राजेश चतुर्वेदी पालन, रमेश चंद्र शुक्ला, प्रभात पांडे, केके दुबे, बृजेश मिश्रा, रामकुमार तिवारी, संजय उरमालिया, प्रमोद तिवारी, प्रवेंद्र गौतम, इंद्र कुमार पांडे, सौरभ सिंह, कुमार मनीष, कृष्ण कुमार द्विवेदी, निलेश पाठक, आदि उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *