Tuesday , July 9 2024
Breaking News

ट्रंप बोले- अमेरिका और अन्य देशों को हर्जाना दे चीन, उत्पादों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने की सलाह

Donald trump said china should copmpensate america:digi desk/BHN// कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। इस महामारी के पीछे चीन का हाथ बताया जा रहा है। कई वैज्ञानिको ने इसके सबूत भी पेश किए हैं। हाल ही में भारतीय विज्ञानी दंपती डॉक्टर राहुल बाहुलिकर और डॉक्टर मोनाली राहलकर ने कोविड 19 के वुहान लैब से निकलने का दावा किया है। हालांकि चीनी सरकार लगातार अपना बचाव कर रही है। इधर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाइना पर लगातार हमला कर रहे हैं। उन्होंने पद पर रहते हुए भी कोविड के पीछे चाइना का हाथ बताया था। यहां तक की धमकी तक दी थी। अब एक बार फिर ट्रंप ने चीन को आढ़े हाथों लिया है।

उन्होंने अमेरिका और अन्य देशों से कहा है कि वे कोरोना वायरस महामारी के चलते हुए नुकसान के लिए चीन से क्षतिपूर्ति की मांग करें। उत्तरी कैरोलिना में रिपब्लिकन पार्टी के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि अब समय आ गया है कि यूएस और दुनिया के अन्य देश चीन से हर्जाना मांगें। साथ ही चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को जवाबदेह ठहराएं। हम सबको एक आवाज में मांग करनी चाहिए कि चाइना को हर्जाना देना होगा।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को चीनी उत्पादों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगा देना चाहिए। इससे उसका सैन्य विकास रुक सकता है और बड़ी संख्या में कंपनियां यूएस आ सकती हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन पर तंज कसते हुए डोनाल्ड ने कहा कि वर्तमान प्रशासन चीन के आगे झुक गया है। उन्होंने इसे इतिहास का सबसे कट्टर वामपंथी प्रशासन करार दिया। ट्रंप ने कहा कि हमेशा यूएस को सबसे पहले रखिए। हम देश को दूसरे स्थान पर नहीं रख सकते।

उन्होंने कहा कि अवैध लोग इतनी संख्या में आ रहे हैं, जैसा हमने पहले कभी नहीं देखा। यह सब कुछ महीनों में हो रहा है। गैस की कीमतें बढ़ रही हैं। हमारे उद्योग विदेशी साइबर हमलों से परेशान हैं। यह हमारे देश और हमारे नेताओं के प्रति सम्मान में कमी का उदाहरण है। हम अपने नेताओं की बात करें तो वे चीन के आगे झुक गए हैं। विश्व पटल पर यूएस को नीचा दिखाया और अपमानित किया जा रहा है।

About rishi pandit

Check Also

सर्वशक्तिमान भगवान नीचे आए और कहे कि जो बाइडेन दौड़ से बाहर हो जाओ, तो मैं दौड़ से बाहर हो जाऊंगा: जो बाइडेन

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है, राजनीतिक बयानबाजी चरम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *