Monday , May 6 2024
Breaking News

Live Damoh By Election : सातवें राउंड में कांग्रेस के अजय टंडन को बढ़त, भाजपा प्रत्‍याशी लगातार पीछे

Damoh By Election Result 2021:digi desk/BHN/दमोह/ दमोह विधानसभा उपचुनाव में सुबह 8 बजे से पालिटेक्निक कालेज परिसर में डाक मतपत्राें की गणना के साथ मतगणना की प्रक्रिया जारी है। सातवें राउंड में कांग्रेस प्रत्‍याशी को करीब दो हजार की बढ़त मिल गई है। यह बढ़त बढ़कर 4729 हो गई है। कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके कर्मचारी ही मतगणना कर रहे हैं, इसके पहले इनका कोविड टैस्ट भी करवाया गया है। यहां 22 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन के बीच है।

17 अप्रैल को उपचुनाव में दमोह सीट पर कुल 59.81 फीसद मतदान हुआ था, जबकि इसके पहले 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में ये 74.45 फीसद था। पहले इस सीट पर राहुल सिंह लोधी कांग्रेस की ओर से विधायक थे, बाद में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा का दामन थाम लिया। दमोह सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद भाजपा ने राहुल सिंह लोधी को ही यहां से अपना प्रत्याशी बनाया। अब आज मतगणना से तय होगा कि जनता उनके इस निर्णय का साथ दिया है या नहीं।

पहला राउंड

  • अजय टंडन, कांग्रेस – 2823 वोट मिले
  • राहुल सिंह लोधी, भाजपा – 2123 वोट मिले
  • कांग्रेस के अजय टंडन 700 वोट से आगे

दूसरा राउंड

  • अजय टंडन, कांग्रेस – 5977 वोट मिले
  • राहुल सिंह लोधी, भाजपा – 3397 वोट मिले
  • कांग्रेस के अजय टंडन 1480 वोट से आगे

तीसरा राउंंड

  • अजय टंडन, कांग्रेस – 8613 वोट मिले
  • राहुल सिंह लोधी, भाजपा – 6798 वोट मिले
  • कांग्रेस के अजय टंडन 1815 वोट से आगे

पांचवां राउंड

  • अजय टंडन, कांग्रेस – 14364 वोट मिले
  • राहुल सिंह लोधी, भाजपा – 12323 वोट मिले
  • कांग्रेस के अजय टंडन वोट से 2041 आगे

सातवां राउंड

  • अजय टंडन, कांग्रेस – 20890 वोट मिले
  • राहुल सिंह लोधी, भाजपा – 16121 वोट मिले
  • कांग्रेस के अजय टंडन वोट से 4769 आगे

उपचुनाव में दोनों ही पार्टियों ने अपना पूरा जोर लगा दिया था। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चार बार दमोह में आम सभा करने आए थे वहीं उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दमोह में ही डेरा डाले रहे और कैबिनेट के सभी मंत्री और विधायकों ने भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया था। कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ तीन बार दमोह आए थे और अजय टंडन के पक्ष में रोड शो भी किया था।

26 राउंड में मतगणना : मतगणना में 26 राउंड रखे गए हैं और प्रत्येक राउंड में 40 मिनट का समय लगेगा जिससे जीत, हार का अंतिम परिणाम रात नौ बजे तक आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। यदि 2018 विधानसभा चुनाव की तरह स्थति रही तो देर रात तक भी अंतिम परिणाम आ सकता है।

एक हजार से ज्यादा मौजूद : आज मतगणना में करीब एक हजार लोगों की भीड़ मतगणना कक्ष में हैं। जिसमें 308 गणना एजेंट, 22 प्रत्याशी, 22 निर्वाचन अभिकर्ता शामिल हैं। इनके अलावा 14 गणना पर्यवेक्षक, 14 गणना सहायक और 14 माइक्रो आब्जर्वर भी मौजूद हैं। सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस फोर्स भी अलग से है। मतगणना के दौरान डाक्टरों की टीम भी तैनात है जो प्रवेश करने वाले लोगों का चैकअप कर रही है और मास्क, सेनिटाइजर व ग्जब्ज उपलब्ध करा रही है। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मतगणना कराई जा रही है।

About rishi pandit

Check Also

कोटेश्वर महादेव धाम बन सकता है धार्मिक पर्यटन केंद्र

धार. लेबड़-नयागांव फोरलेन पर कानवन से 12 किमी दूर विध्याचंल की सुरम्य पहाड़ियों में स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *